India News (इंडिया न्यूज), UP Politics: यूपी के उन्नाव में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हो गई। जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर कार्यकर्ता लखनऊ विधानसभा घेराव के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में रोक लिया, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

Bihar Marriage: बीच रास्ते में लड़ रहे थे तीन बच्चों की माँ और प्रेमी, लोगों ने पकड़कर करवा दी मंदिर में शादी

जानिए डिटेल में

बता दें, कांग्रेस के प्रदेश नेतृत्व ने विधानसभा घेराव की घोषणा की थी, जिसके तहत प्रदेशभर से कांग्रेसी कार्यकर्ता लखनऊ की ओर कूच कर रहे थे। इसके अलावा, उन्नाव से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का एक जत्था लखनऊ के लिए रवाना हुआ। जब ये कार्यकर्ता उन्नाव के बड़ा चौराहा पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया। बताया गया है कि, पुलिस की इस कार्रवाई से कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में काफी गर्मा-गर्मी हो गई और साथ ही नाराजगी फैल गई। ऐसे में, उन्होंने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दूसरी तरफ, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष आशीष त्रिपाठी ने पुलिस की कार्रवाई की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विरोध प्रदर्शन करना हर नागरिक का अधिकार है, लेकिन पुलिस ने कांग्रेसियों का यह अधिकार छीन लिया।

पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच माहौल गर्म

जानकारी के मुताबिक, इस घटना के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी कहासुनी और हल्की धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने का प्रयास किया। साथ-साथ इस घटना को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में गुस्सा है, जबकि प्रशासन का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया और विरोध जारी रखने की बात कही।

Delhi Election 2025: दिल्लीवालों के लिए अरविंद केजरीवाल करेंगे बड़ा ऐलान! बुजुर्गों के लिए नई योजना