India News (इंडिया न्यूज), UP Politics: उत्तर प्रदेश की सहारनपुर लोकसभा सीट से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने होली की वजह से राज्य के कई जिलों में मस्जिदों को ढकने के फैसले पर सवाल उठाया है। इमरान मसूद ने समर्थकों और आम जनता के साथ होली खेलने के बाद मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मस्जिदों को ढकने के मुद्दे पर सवाल उठाया और विपक्ष पर निशाना भी साधा।

CM Yogi ने इस तरह खेली होली, कहा-दुनिया की कोई भी ताकत.., देखें तस्वीरें

हमारे साथ ये ड्रामा क्यों

कांग्रेस के सांसद इमरान मसूद ने कहा कि हमारे साथ ये ड्रामा क्यों हो रहा है? आपने देश में ये कैसा ड्रामा मचा रखा है। मस्जिदों को ढकवा रहे हो, हमारे साथ ड्रामा क्यों कर रहे हो भाई? ये ड्रामा बंद होना चाहिए। हम प्यार करने वाले और प्यार बांटने वाले लोग हैं। हम सब मिलकर होली मनाएंगे। फिर ईद भी ऐसे ही मनाएंगे। इमरान मसूद ने ये बात संभल सीओ के सवाल पर कही। उनसे जब पूछा गया कि सीएम योगी आदित्यनाथ ने संभल सीओ अनुज चौधरी के बयान का समर्थन किया है तो कांग्रेस सांसद ने कहा कि ये बातें छोड़िए।

ISI को अहम जानकारी साझा कर रहे थे ये 2 शख्स, नेहा शर्मा से जुड़े थे तार! UP ATS ने दबोचा

नफरत की बात न करें

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज मोहब्बत का दिन है। नफरत की बात मत कीजिए। होली मोहब्बत का त्योहार है, होली हो या ईद या सिख, बौद्ध, जैन, ईसाई भाइयों का त्योहार, भारत के संविधान ने सभी को बराबर का अधिकार दिया है। उस संविधान की रक्षा के लिए हमें एकता का संदेश देना चाहिए और सभी के त्योहार में खुशी-खुशी शामिल होना चाहिए। इसके अलावा सांसद ने आरोप लगाया कि राज्य में सत्तारूढ़ भाजपा नफरत फैला रही है। उन्होंने कहा कि मैं हाथ जोड़कर विनती करता हूं कि नफरत मत बोइए। देश प्यार से चलता है।