India News (इंडिया न्यूज), UP Politics News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक बार फिर से जुबानी हमला कर दिया है। सपा नेता ने कहा कि हमारे सीएम तीसमार खां हैं। उन्हें 30 बहुत प्यारे हैं। कितने मरे? (महाकुंभ में) 30.. कितना कारोबार हुआ 30 करोड़? इसी के साथ संभल में मस्जिद पर पर्दा लगाने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि ये तिकड़ी काम बिगाड़ रही है, आप देखिए ये तिकड़ी कौन है। सपा प्रमुख ने बांसडीह विधायक केतकी सिंह के बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि बयान दिए जाते हैं और छिपाने के लिए बहुत कुछ दिया जाता है, सरकार बताए कि प्रयागराज में युवाओं को रोजगार कब मिलेगा।
आस्था पर किसी का एकाधिकार नहीं
BJP पर जुबानी हमला करते हुए अखिलेश ने कहा कि झूठ का प्रचार और झूठ पर अड़े रहना BJP से बेहतर कोई नहीं कर सकता। अभी वो मुस्लिम समुदाय के लोगों के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं। बाद में वे पीडीए परिवार के खिलाफ नफरत फैलाएंगे। मेरे जाने के बाद मंदिर को धोया गया। होली मिलजुल कर मनाई जाती है। भाजपा जानबूझकर समाज में नफरत फैला रही है, समाज में दूरी कैसे हो सकती है। मुस्लिम समुदाय को कैसे परेशान किया जा सकता है, आस्था पर किसी का एकाधिकार नहीं हो सकता।
अखिलेश यादव ने आगे कहा कि BJP ने देश को कमजोर किया है, देश को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर किया जा रहा है। सपा प्रमुख ने कहा कि लगातार हत्याएं और लूट हो रही हैं, पुलिस बेईमान हो गई है, बेरोजगारी और महंगाई है। इससे बचने के लिए इस तरह के तमाम बयान दिए जा रहे हैं या दिए जा रहे हैं।