India News (इंडिया न्यूज़),UP Politics: उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले चुनाव को लेकर रणनीतियां बननी शुरू हो गई हैं। हालांकि अभी चुनाव में करीब ढाई साल का समय बाकी है, लेकिन राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 2027 के चुनाव को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। अखिलेश यादव ने कहा कि 2027 में पीडीए चलेगी। कन्नौज सांसद ने कहा कि 2027 में पीडीए के अलावा कुछ नहीं चलेगा। 2027 की योजना के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये भाजपा वाले नोएडा की जनता के लिए कुछ खास नहीं लाएंगे

मिल्कीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा दावा

इसके अलावा अखिलेश यादव ने मिल्कीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। सपा प्रमुख ने कहा कि जिस तरह से 144 साल बाद यह महाकुंभ आया है, आज तक किसी ने सबूत नहीं मांगा और जिस तरह से इस बार का चुनाव हुआ है, आप लोगों ने बहुत बड़ा मौका गंवा दिया है। आपको आकर देखना चाहिए था कि 144 साल बाद मिल्कीपुर में कैसा चुनाव हुआ है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दूसरे जिलों से कार्यकर्ताओं को बुलाकर धोखाधड़ी की है। जो लोग आए हैं, उनके वाहनों के नंबर मेरे पास हैं, आप बताइए तो मैं आपको दे दूंगा।
अमेरिका से आए भारतीयों पर बोले सपा प्रमुख अमेरिका द्वारा भारतीय नागरिकों के साथ किए जा रहे अमानवीय व्यवहार को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा यह कहने में कभी नहीं हिचकिचाती कि हम विश्व गुरु बन गए हैं। जिस तरह से अमेरिका से लोग वापस आए हैं, विश्व गुरु लोग चुप हो गए हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि दुनिया में एक और देश है जो शायद अमेरिका से बहुत कमजोर है लेकिन उसने अमेरिका से कहा कि हम सेवा करके लाए गए लोगों को नहीं लेंगे और अमेरिका ने उसकी बात का सम्मान किया लेकिन क्या भारत में अमेरिका से यह कहने की हिम्मत नहीं है। उन्होंने कहा कि यह सरकार की विफलता है। पंजाब वाले 50 लाख देकर गए लेकिन गुजरात वाले एक करोड़ देकर गए, सरकार को उनका पैसा उन्हें वापस करना चाहिए। उन्हें भी मौका देना चाहिए क्योंकि वे रोजगार और नौकरी के लिए गए थे।