India News  (इंडिया न्यूज़),UP Politics: SP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक साक्षात्कार में PM बनने के सवाल पर जवाब दिया है। आपको बता दें कि पॉडकास्ट में दिए इंटरव्यू में अखिलेश ने PM बनने के सवाल पर बताया कि PM बनकर सबसे पहले तो शपथ लेंगे। इसके बाद देश को सुधारेंगे। देश बहुत आगे जा सकता है। UP सरीखे प्रदेश में सबसे शानदार एक्सप्रेस वे दिया।  शानदार इंफ्रा दिया हो। पूरे देश में 5 जिलों में कहीं मेट्रो नहीं चल रही होंगी।

महंगाई बढ़ रही है

आपको बता दें कि PM मनमोहन सिंह से जुड़ी चर्चा का जिक्र करते हुए अखिलेश ने बताया कि मैंने उनसे कहा था कि 5 मेट्रो की परमिशन दिलाइए हम चलाएंगे। आज जो काम हो रहा है वो उसी समय का है। अखिलेश ने कहा कि BJP की वजह से मुनाफाखोरी हो रही है और जिसके चलते महंगाई हो रही है।

द परस्यूट ऑफ हैप्पीनेस देखनी चाहिए

अखिलेश ने बताया कि CM योगी आदित्यनाथ को द परस्यूट ऑफ हैप्पीनेस देखनी चाहिए। जीवन के बारे में अच्छी मूवी है। तब मैं साबरमती रिपोर्ट देखूंगा। SP चीफ ने नवरत्न यादव और खजांची के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि मैं दोनों को पढ़ा रहा हूं। खजांची का जब हमने जन्मदिन मनाया तब वह 1 कविता याद कर के आये थे।

Farah Khan का सपना होगा पूरा, Tom Cruise के साथ करेंगी काम? डायरेक्टर ने दिया बड़ा हिंट