India News (इंडिया न्यूज), UP Property Registries News: उत्तर प्रदेश में संपत्ति रजिस्ट्री का समय समय अब ​​शाम 6 बजे तक कर दिया गया है। इसी के साथ स्लॉट 4 की जगह 5 बजे तक बुक किया जाएगा। यूपी के स्टांप न्यायालय एवं पंजीयन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल ने इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। रजिस्ट्री और स्लॉट बुकिंग का समय मार्च तक बढ़ा दिया गया है। उत्तर प्रदेश के सभी उप पंजीयक कार्यालयों का समय 1 घंटे बढ़ाया जाएगा।

रविवार को भी खुलेगा कार्यालय

खबरों की माने तो मार्च आखरी रविवार को डीड रजिस्ट्रेशन का काम जारी रहेगा। रविवार को कार्यालय खुलने से लोग बड़ी संख्या में रजिस्ट्री कराने के लिए पहुंचने वाले हैं। इससे विभाग को राजस्व वसूली में भी लाभ मिलेगा। मंत्री के निर्देश के बाद महानिरीक्षक निबंधन ने अधीनस्थ कार्यालयों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

UP में सोने के दाम धड़ाम! जल्द खरीदे गोल्ड, ऐसे करें शुद्धता और हॉलमार्क की पहचान

समय में बदलाव क्यों?

वित्तीय वर्ष 2024-25 का यह आखिरी महीना है, साथ ही इस महीने में होली और नवरात्रि का त्योहार पड़ने वाला है। ऐसे में बड़ी संख्या में लोग अचल संपत्तियों की रजिस्ट्री करा सकते हैं। होली और अन्य छुट्टियों के कारण मार्च में कार्य दिवस कम होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। इस बारे में मंत्री रवींद्र जायसवाल ने जानकारी देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री के जनसेवा के संकल्प को सफल बनाने के लिए यह निर्णय लिया गया है।

YOGI सरकार ने मिल्कीपुर के लिए खोला ‘कुंबेर’ का खजाना, धार्मिक और पर्यटन स्थल बनाने की तैयारी, जानें क्या है प्लान

भूमि उपयोग का उल्लेख अनिवार्य होगा

आपको बता दें कि अब संपत्ति के पंजीकरण में पार्क, स्टेडियम, खुले स्थान की भूमि के उपयोग का उल्लेख करना अनिवार्य है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के फैसले के बाद इसकी शुरुआत की गई है। लोगों द्वारा संपत्ति की खरीद में पारदर्शिता और सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया गया है। इससे संपत्ति खरीदार धोखाधड़ी से बच सकेंगे। बिक्री विलेख में यह भी उल्लेख होगा कि संबंधित भूमि किसी के पास बंधक नहीं है। इससे खरीदार को पता चल जाएगा कि संपत्ति पर कोई कानूनी विवाद या बंधक नहीं है।