India News (इंडिया न्यूज), UP Public Holiday: 12 फरवरी को रविदास जयंती के अवसर पर केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में छुट्टी का ऐलान किया गया है। इसके बाद से उत्तर प्रदेश के लोगों को लेकर असमंजस में हैं कि UP में इस दिन अवकाश है या नहीं। तो आपके लिए एक खुशखबरी है। 12 फरवरी को यूपी में अवकाश रहेगा। यह जानकारी उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से हर साल जारी की जाने वाली छुट्टियों की सूची में दी गई है।

12 फरवरी को रहेगी UP में अवकाश

खबरों की माने तो 12 फरवरी को रविदास जयंती के दिन यूपी में प्रतिबंधित और अवकाश रहेगा। योगी सरकार ने 17 दिसंबर, 2024 को ही छुट्टियों की घोषणा कर दी थी। प्रतिबंधित छुट्टियों के संबंध में यूपी सरकार के नियम के अनुसार प्रत्येक कर्मचारी को अनुसूची में दिए गए प्रतिबंधित अवकाशों में से कोई भी दो अवकाश लेने की अनुमति होगी, जो भी वह लेना चाहे।

हिमाचल के मंडी में अवैध खनन पर कार्रवाई करने गए SDM पर हुआ हमला, अधिकारी के मुंह पर…

जानेंस क्यों मनाई जाती है गुरु रविदास जयंती

आपको बता दें कि गुरु रविदास जयंती 15वीं शताब्दी के पूज्य संत और कवि गुरु रविदास के जन्म के उपलक्ष्य में मनाई जाती है, जिन्हें भक्ति आंदोलन में उनके योगदान और समानता और सामाजिक न्याय पर उनकी शिक्षाओं के लिए जाना जाता है। इस दिन जुलूस, भक्ति गीत और सामुदायिक समारोहों सहित विभिन्न कार्यक्रम मनाए जाते हैं, खासकर उत्तर भारत में। परंपरागत रूप से, गुरु रविदास जयंती चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश और पंजाब सहित कई राज्यों में मनाई जाती है।