India News (इंडिया न्यूज), UP School Holiday in February 2025: आज जनवरी महीने का आखरी दिन है। कल से नए महीने की शुरूआत होने वाली है। जनवरी में उत्तर प्रदेश सरकार ने ठंड की वजह से स्कूलों की छुट्टियां बढ़ा दी गई थीं, जो अब खत्म हो गई हैं, लेकिन एक बार फिर छात्रों की मौज आने वाली है। क्योंकि फरवरी में भी स्कूलों में लंबी छुट्टियां मिलने वाली हैं। फरवरी में बसंत पंचमी 2025 (Basant Panchami 2025) से लेकर महाशिवरात्रि 2025 (Mahashivratri 2025) तक छुट्टियां रहेंगी। तो चलिए जानते हैं कि फरवरी में कितने दिन स्कूल बंद रहने वाले हैं।

बसंत पंचमी और महाशिवरात्रि

फरवरी में कई त्योहारों की धूम देखने को मिलने वाली है। पहले बसंत पंचमी, सरस्वती पूजा, गुरु रविदास जयंती, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती, महाशिवरात्रि जैसे बड़े त्योहार मनाएं जाएंगे, तो वहीं होलिका दहन, जमात उल विदा और ईद उल फितर मार्च में पड़ेंगे। राम नवमी, महावीर जयंती और गुड फ्राइडे अप्रैल में पड़ेंगे।

फरवरी में कितने दिन की छुट्टियां?

3 फरवरी (सोमवार): बसंत पंचमी 2025

12 फरवरी (बुधवार): गुरु रविदास जयंती 2025

19 फरवरी (बुधवार): छत्रपति शिवाजी महाराज का जन्मदिन 2025

26 फरवरी (बुधवार): महाशिवरात्रि 2025

मार्च में कितने दिन की छुट्टियां हैं?

13 मार्च (गुरुवार): होलिका दहन 2025

14 मार्च (शुक्रवार): होली 2025

28 मार्च (शुक्रवार): जमात उल-विदा 2025

30 मार्च (रविवार): गुड़ी पड़वा 2025

31 मार्च (सोमवार): ईद-उल-फितर 2025

अप्रैल में कितने दिन की छुट्टियाँ हैं?

6 अप्रैल (रविवार): राम नवमी 2025

10 अप्रैल (गुरुवार): महावीर जयंती 2025

18 अप्रैल (शुक्रवार): गुड फ्राइडे 2025