UP Vidhan Sabha Chunav 2022

इंडिया न्यूज, जौनपुर :
 UP Vidhan Sabha Chunav 2022 : निवर्तमान विधायक पर अराजकतत्वों ने घर लौटते समय उनकी गाड़ी पर पथराव कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गए। सपा प्रत्याशी ने निवर्तमान विधायक पिता की सुरक्षा को लेकर सिकरारा थाने पर पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई की बात कही है।

पुत्री लड़ रही सपा से चुनाव UP Vidhan Sabha Chunav 2022

मछलीशहर से समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी डॉक्टर रागिनी सोनकर के पिता व वाराणसी के अजगरा सीट से निवर्तमान विधायक कैलाश सोनकर मंगलवार को मछलीशहर गए थे। पार्टी के केंद्रीय कार्यालय का शुभारंभ करने गाए थे। वह देर रात 11.30 बजे मछलीशहर-प्रयागराज मार्ग स्थित प्रताप ढाबा के पास पहुंचे थे। उसी समय उन पर हमला बोल दिया गया। इससे वह काफी सहम गए। बाद में पुलिस को सूचना दी।

किसी शरारतीतत्व का काम

वह निवर्तमान विधायक कैलाश सोनकर घटनास्थल से सीधे सिकरारा थाने पहुंचे। थानाध्यक्ष को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए तहरीर दी। इसके बाद थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने कहा कि यह किसी शरारती तत्व ने गाड़ी पर एक पत्थर फेंक दिया था। पथराव जैसी बात नहीं है। उधर, सपा प्रत्याशी डॉक्टर रागनी ने कहा कि एक दिन पहले ही उन्होंने सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन को पत्र लिखा था। महिला प्रत्याशी होने के कारण नामांकन के बाद ही सुरक्षा प्रदान करवा देना चाहिए था, लेकिन पता नहीं क्यों जिला प्रशासन अभी तक ऐसा नहीं कर रहा है। कहा कि वो अपनी सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित हैं।

Also Read : UP Assembly Poll 2022 तीसरे चरण के लिए वोटिंग आज, सुबह 7 से मतदान शुरू  

Connect With Us : Twitter Facebook