India News (इंडिया न्यूज),UP Weather: दिल्ली-एनसीआर में मौसम में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी हल्की ठंड का एहसास होता है तो कभी तेज धूप गर्मी का अहसास कराती है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के बावजूद, दिन में धूप की वजह से गर्मी महसूस हो रही है। जैसे-जैसे अक्तूबर का महीना आगे बढ़ रहा है, ठंडक का एहसास भी बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 24 घंटों में ठंडक और बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 18 डिग्री तक पहुंच गया है, जबकि अधिकतम तापमान 36 डिग्री तक पहुंच चुका है। हालांकि, आने वाले दिनों में मौसम में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने वाला है और यह जस का तस रहने की संभावना है।

नोएडा से लखनऊ तक बढ़ा प्रदूषण

हवा की गति में गिरावट के कारण नोएडा से लखनऊ तक प्रदूषण का स्तर बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में अगले 24 घंटों के दौरान मौसम साफ और शुष्क रहेगा। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में भी 20 और 21 अक्टूबर को मौसम में कोई बदलाव होने की संभावना नहीं है। 22 से 24 अक्टूबर के बीच भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा और इन दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

मामूली इंसान मौत के बाद कैसे बन जाता है पिशाच, धरती पर कब तक भोगना पड़ता है दर्द? प्रेतात्मा से जुड़े रहस्य जानकर फटी रह जाएंगी आंखें!

रात के समय तेजी से गिर रहा तापमान

लखनऊ से नोएडा तक तापमान में बदलाव साफ दिख रहा है। दिन में धूप निकलने के कारण नोएडा में अधिकतम तापमान 35 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है, जबकि रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। इसी तरह, गाजियाबाद में भी तापमान का यही हाल रहने की उम्मीद है। इन दोनों शहरों में प्रदूषण का स्तर बढ़ता दिख रहा है, जो चिंता का विषय बन रहा है।

MP Weather Forecast: एमपी में फिर से बरसेंगे बादल, बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट जारी