India News (इंडिया न्यूज), UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में गर्मी की शुरूआत हो गई है, लेकिन एक बार फिर से बारिश की वजह से मौसम में थोड़ा बदलाव आ सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, होली से पहले तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। इसका असर पूर्वी UP में ज्यादा देखने को नहीं मिलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते मंगलवार को हवाएं तेज रहेंगी। हवाओं का मौसम पर ज्यादा असर नहीं होगा, लेकिन तापमान स्थिर रहने वाला है।

UP में होली पर बरसेंगे मेघ! 30KM की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, IMD ने बारिश को लेकर इन जिलों में किया अलर्ट जारी

IMD का अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले बुधवार के बाद से एक बार फिर से रात के तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। होली के आसपास तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रात का तापमान भी 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है। सोमवार को आसमान साफ ​​रहेगा और तापमान में भी बढ़ोतरी होगी। IMD का कहना है कि 11 मार्च से प्रदेश में मौसम बदल सकता है। शुरुआती 2 दिन तेज हवाओं के बाद पश्चिमी UP में बारिश होने की संभावना है। इस तरह तेज हवाओं और बारिश से तापमान में बदलाव हो सकता है। इसी के साथ ठंड भी थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

UP में मौसम ने ली करवट! इन जिलों में बढ़ी ठंड, शीतलहर से कांपे लोग, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

जानें, कैसा रहेगा आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, 10 मार्च को उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है, तो वहीं 11 मार्च को भी प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, लेकिन पश्चिमी और पूर्वी UP में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसी तरह 12 मार्च को भी मौसम साफ रहने के साथ दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। अगले दिन से प्रदेश में बारिश के आसार हैं।