India News (इंडिया न्यूज),UP Weather: मौसम विभाग के अनुसार रविवार से मौसम शुष्क रहेगा। 2 दिनों में रात के पारे में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। इसके बाद दिन और रात के पारे में रोजाना थोड़ी-थोड़ी गिरावट जारी रहेगी। सुबह शाम हल्का कोहरा देखने को मिलेगा।

ठिठुरन बढ़ाएगी

राजधानी में शनिवार सुबह बूंदाबांदी और हल्की बरसात से दिन का पारा 2.4 डिग्री सेल्सियस तक चला गया। ठंडी हवाओं और बादल की वजह से दिन में लोगों ने गलन भी महसूस की। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों से आ रही उत्तरी-पछुआ हवा अब ठिठुरन बढ़ाएगी।

24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ

शनिवार को राजधानी में 1.4 मिमी बारिश दर्ज। रात का तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस की उछाल के साथ 15.2 डिग्री, दिन का तापमान 2.4 डिग्री की गिरावट के साथ 24.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

बारिश की उम्मीद जताई गई

पहाडों पर बारिश बर्फबारी के कारण वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदला। दिन में लगभग 2 घंटे तक रिमझिम बारिश होने से सर्दी बढ़ गई। आसमान में दिनभर बादल छाए रहे। वाराणसी में अधिकतम तापमान में 6 डिग्री और मऊ, सोनभद्र में 4-4 डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। सोनभद्र में मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया। आने वाले 2 दिनों में जिले में तेज हवाओं के साथ बारिश की उम्मीद जताई गई है।

छाती और सीने में जमे बलगम को उखाड़ फेकेगी ये देसी ड्रिंक, मात्र 3 दिनों में गले को देगी ऐसी राहत कि रह जाएंगे दंग