India News (इंडिया न्यूज), UP Weather News Today: उत्तर प्रदेश बढ़ी हल्की गर्मी के बाद एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना है, जिसकी वजह से पूरे प्रदेश का मौसम काफी बदलाव देखने को मिल सकता है। इन दिनों प्रदेश में गर्मी का सितम लगातार जारी है। गर्मी तेजी के साथ बढ़ती जा रही है।
गर्मी से मिलेगी राहत
IMd के अनुसार, 22 मार्च तक प्रदेश का मौसम पूरी तरह बदलने की संभावना है। इससे एक बार फिर से हल्की ठंड बढ़ने की संभावना है, जिसकी वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। मौसम विभाग के मुताबिक शुष्क मौसम के चलते लोगों को मार्च में ही अप्रैल-मई जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है। 19 मार्च को मौसम साफ रहने के साथ ही तेज हवाएं चलने की भी संभावना है।
बारिश और तेज हवा की संभावना
इस दौरान पूर्वी और पश्चिमी यूपी में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। 20 मार्च को प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश और आंधी की संभावना है। 20 मार्च को दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलेंगी।
कैसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, 21 मार्च तक पूर्वी और पश्चिमी हिस्सों के कुछ हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। साथ ही 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी और कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश होगी। 22 मार्च को पश्चिमी यूपी में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। जबकि पूर्वी यूपी में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 23 और 24 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।