India News (इंडिया न्यूज), UP Weather News Today: उत्तर प्रदेश में गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। मार्च के आखिरी दिन भी प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तेज धूप और चुभन भरी गर्मी देखने को मिल रही है। दिन में लू जैसे हालात बन रहे हैं, जिससे लोगों का दोपहर में घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। रात में भी तापमान बढ़ने लगा है, जिससे गर्मी का अहसास बना हुआ है।

मार्च में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड

इस साल मार्च में तापमान ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल की शुरुआत भी गर्मी के साथ होगी और अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ बना रहेगा।

अगले दिनों का पूर्वानुमान

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 1 से 5 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहेगा। इस दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज धूप और गर्म हवाएं चल सकती हैं। हालांकि, कुछ इलाकों में हल्की ठंडी हवाओं के कारण न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

कहां कितना तापमान

रविवार को जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट देखी गई। लखीमपुर खीरी में 20℃, बस्ती में 19℃, कानपुर ग्रामीण में 19.6℃, बाराबंकी में 17.5℃, हरदोई में 16.5℃, बुलंदशहर में 15℃ और अलीगढ़ में 15.8℃ दर्ज किया गया। इसके अलावा, आगरा में 16.6℃, मुरादाबाद में 16℃, हमीरपुर में 17.2℃, बरेली में 15.1℃, झांसी में 17.5℃, गाजीपुर में 17℃, फतेहपुर में 17.2℃ और गोरखपुर में 17.8℃ न्यूनतम तापमान रहा। राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 15.2℃ और अधिकतम 35℃ दर्ज किया गया।

तेज धूप से गर्म हुए शहर

प्रदेश के कई शहरों में अधिकतम तापमान बढ़ रहा है। बांदा में 37.2℃, प्रयागराज में 37.7℃, वाराणसी बीएचयू में 36.7℃, गोरखपुर में 35.8℃ और अयोध्या में 35℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

आगे क्या रहेगा मौसम का मिजाज?

अप्रैल की शुरुआत में भी प्रदेश में तेज गर्मी बनी रहेगी। हालांकि, हल्की हवाओं से रात के तापमान में मामूली गिरावट हो सकती है, लेकिन दिन में तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है।

MP Weather News Today: बढ़ती गर्मी और कड़क धूप के बाद मिलेगी राहत! बर्फबारी और बारिश की संभावना, जाने क्या है IMD का अलर्ट