यूपी में कड़ाके की ठंड ने दी दस्तक, मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
UP Weather
India News (इंडिया न्यूज़),UP Weather: प्रदेशभर में कड़ाके की सर्दी ने दस्तक दे दी है। उत्तर प्रदेश और उत्तर भारत में ठंड ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट और घने कोहरे का अनुमान लगाया है। मौसम शुष्क रहने की संभावना है। कोहरा सुबह और शाम को छाया रहेगा, लेकिन घने कोहरे की संभावना नहीं है। तापमान में फिलहाल बड़ी गिरावट दर्ज नहीं होगी।
27 नवंबर से बड़ा बदलाव
देर रात और सुबह के वक्त कई जिलों में कोहरा घना हो सकता है। अगले 24-48 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, बस्ती, महराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, और देवरिया।
सुबह और शाम को ठंड बढ़ने की संभावना है। धुंध में वाहन चलाते समय सतर्क रहें। कोहरे में बाहर जाने से बचें या अलाव का सहारा लें। आने वाले दिनों में ठंड का असर और अधिक महसूस किया जा सकता है, इसलिए पहले से ही सावधानी बरतें।