India News (इंडिया न्यूज़), UP Weather: यूपी में मौसम तेजी से बदल रहा है। ऐसे में बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में मौसम में कोई खास बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। अब तापमान में भी गिरावट की संभावना नहीं है। उम्मीद है कि आने वाले 4 से 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान में धीरे-धीरे 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
फरवरी के महीने में उत्तर प्रदेश (यूपी) का मौसम काफी बदलता नजर आ रहा है। सुबह और रात में जहां ठंड महसूस हो रही है, वहीं दिन में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। इस उतार-चढ़ाव के बीच यूपी के कई शहरों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन अब इसमें गिरावट आई है। हालांकि अब अगले कुछ दिनों तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक अगले 5 दिनों तक यूपी में मौसम को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। रविवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। अगले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। रविवार को वाराणसी, लखनऊ, कानपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, झांसी, प्रयागराज, नोएडा समेत अन्य शहरों में मौसम सामान्य रहेगा।
तापमान में भी गिरावट की संभावना
बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यूपी में मौसम में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है और तापमान में भी गिरावट की संभावना नहीं है। आने वाले 4-5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है।
दिल्ली में नहीं चला चिराग पासवान का जादू, यहां जानें दीपक तंवर को मिले कितने वोट?
अयोध्या में रही ठंड
लखनऊ स्थित अमौसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, शनिवार को यूपी में सबसे कम तापमान अयोध्या में दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सबसे ज्यादा तापमान बांदा में दर्ज किया गया, जहां अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
BJP की जीत पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का बड़ा बयान, कहा- जनता ने कर दी ‘आप-दा की विदाई’