India News (इंडिया न्यूज़),UP Weather: उत्तर प्रदेश का मौसम बदलने वाला है। 27 फरवरी से बारिश हो सकती है। इस समय मौसम सुहाना बना हुआ है। दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड है। उत्तर प्रदेश में हल्की ठंड बढ़ गई है। रात में ठंड बढ़ गई है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम थोड़ा ठंडा हो सकता है क्योंकि 27 फरवरी से उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
फिर से साफ होगा मौसम
हालांकि, 2 मार्च से उत्तर प्रदेश का मौसम फिर से साफ हो जाएगा। राज्य में दिन में तेज धूप और रात में हल्की ठंड है। कड़ाके की ठंड का सिलसिला पूरी तरह से थम गया है।
उत्तर प्रदेश में 25 फरवरी को मौसम साफ रह सकता है। इसी तरह 26 फरवरी को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इस दौरान देर रात और सुबह के समय राज्य के दोनों हिस्सों में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। उत्तर प्रदेश में 27 फरवरी से मौसम पूरी तरह बदल सकता है। 27 तारीख से पश्चिमी यूपी में गरज के साथ बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम पूरी तरह साफ रह सकता है। तापमान में गिरावट आपको बता दें कि 28 फरवरी को पश्चिमी यूपी के साथ ही पूर्वी यूपी में भी कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। इसके साथ ही गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। इसी तरह 1 मार्च को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में बारिश की संभावना है। 2 मार्च को फिर से प्रदेश का मौसम साफ हो जाएगा। वहीं अगर तापमान की बात करें तो तापमान में गिरावट शुरू हो गई है। प्रदेश के कुछ जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है।