UP में मौसम की आंख-मिचौली: गर्मी और सर्दी से परेशान, ठंड को लेकर IMD की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
haryana weather
India News (इंडिया न्यूज़),UP Weather:उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम साफ रह सकता है। हालांकि इस दौरान सुबह और रात में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 26 फरवरी तक प्रदेश में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। इसके बाद दो दिन अचानक मौसम बदलेगा। 27 और 28 फरवरी को प्रदेश में बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में कोहरे का कहर जारी रहने वाला है। प्रदेश के ज्यादातर जिलों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
23 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है
इस दौरान देर रात और सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। इसी तरह 23, 24 और 25 फरवरी को प्रदेश में कोहरा छाए रहने के साथ ही मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं 27 फरवरी को बारिश की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है। 28 फरवरी को भी प्रदेश में बारिश हो सकती है।
बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना
इस दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में कुछ स्थानों पर बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कोहरा छाने का भी अनुमान है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 15.1℃ और अधिकतम तापमान 27.6℃ दर्ज किया गया है। जबकि बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 11℃, नजीबाबाद में 11℃, मुजफ्फरनगर में 12.3℃ और मेरठ में 12.4℃ दर्ज किया गया है। इसके साथ ही बरेली में न्यूनतम तापमान 12.9℃, अयोध्या में 12℃, बस्ती में 13℃, अलीगढ़ में 13℃, बहराइच में 12.4℃, शाहजहांपुर में 13.8℃ दर्ज किया गया है। सबसे कम अधिकतम तापमान 23℃ मुजफ्फरनगर में दर्ज किया गया है।