India News (इंडिया न्यूज़),UP Weather Today: इन दिनों मौसम साफ होने और हवा में गिरावट के कारण उत्तर प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। यूपी में सर्दी विदाई की ओर बढ़ रही है। दोपहर में तेज धूप निकलने से तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। इस बदलते मौसम में दोपहर में गर्मी और सुबह व रात में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। रविवार को कई इलाकों में कोहरा देखने को मिला। अप्रैल माह में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी होगी। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से 19 फरवरी के बाद एक बार फिर मौसम बदल सकता है। शुक्रवार को 30.6 डिग्री सेल्सियस के साथ झांसी सबसे गर्म रहा।
आज कैसा रहेगा मौसम
यूपी में 16 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान देर रात व सुबह के समय पश्चिमी व पूर्वी यूपी में हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। 17, 18 व 19 फरवरी को भी मौसम साफ रहने की संभावना है। इसके साथ ही देर रात व सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छाए रहने की संभावना है। 20 फरवरी को प्रदेश में मौसम पूरी तरह बदल सकता है। 20 फरवरी को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में बारिश के आसार हैं। 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के 15 जिलों में बारिश हो सकती है।
यूपी में न्यूनतम तापमान
यूपी के तापमान में फिर बदलाव देखने को मिला है। शनिवार को राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। पिछले 24 घंटे में सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस अयोध्या में दर्ज किया गया। बुलंदशहर में 11.0, बरेली में 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। बहराइच में न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस, मुजफ्फरनगर में 9.0 डिग्री सेल्सियस, नजीबाबाद में 9.2 डिग्री सेल्सियस, शाहजहांपुर में 9.1 डिग्री सेल्सियस, गोरखपुर में 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
यूपी में अधिकतम तापमान
पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस झांसी में दर्ज किया गया। बाराबंकी में 26.5 डिग्री सेल्सियस, लखनऊ में 26.4 डिग्री सेल्सियस, अलीगढ़ में 26.8 डिग्री सेल्सियस और कानपुर नगर में 26.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। पश्चिमी यूपी में 20 तारीख को हल्की बारिश पश्चिमी यूपी में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। जबकि पूर्वी यूपी में इस दौरान मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान हल्का कोहरा रहने की भी संभावना है। वहीं, 21 फरवरी को प्रदेश में फिर मौसम साफ रह सकता है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस मुजफ्फरनगर में दर्ज किया गया है। 17 फरवरी से नया पश्चिमी विक्षोभ बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 17 फरवरी से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके बाद मौसम में फिर कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। फिलहाल अगले 24 घंटे तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। अयोध्या सबसे ठंडा रहा, यहां अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटे के मुकाबले करीब 2 डिग्री सेल्सियस अधिक है।
UP में टूट गया आशिकों का दिल, जानें वैलेंटाइन के बाद क्यों हो रहा video वायरल