India News (इंडिया न्यूज),UP Weather Today: यूपी के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। ऐसे में लखनऊ के अमौसी मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रविवार को यूपी में सबसे कम तापमान अयोध्या में दर्ज किया गया। यहां, यूपी में सबसे कम तापमान अयोध्या में दर्ज किया गया। यूपी के 15 जिलों में भारी बारिश, अयोध्या में अभी भी लोग ठिठुर रहे हैं] दो दिन बाद यूपी में मौसम बदलेगा हाइलाइट्स यूपी में अगले 2-3 दिनों में तापमान बढ़ सकता है।

20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के 15 जिलों में बारिश की संभावना। अयोध्या में सबसे कम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  उत्तर प्रदेश के मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। इस बीच मौसम विभाग की तरफ से ताजा अपडेट आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूपी में अधिकतम और न्यूनतम तापमान अगले 2 से 3 दिनों में धीरे-धीरे थोड़ा बढ़ सकता है। उसके बाद इसमें गिरावट होने की उम्मीद है। आईएमडी के मुताबिक, यूपी के सभी जिले अगले 2 दिनों तक ग्रीन जोन में हैं। ऐसे में 17 से 19 फरवरी तक यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों मंडलों में कहीं भी सुबह या देर रात घना कोहरा देखने को नहीं मिलेगा। हालांकि इस दौरान कुछ जगहों पर हल्का कोहरा रहने की संभावना है। वहीं, 20 फरवरी को पश्चिमी यूपी के 15 जिलों में बारिश हो सकती है।

नहीं होगा कोई खास बदलाव

बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है। इसके बाद फिर से मौसम में थोड़ा उतार-चढ़ाव आने की संभावना है। फिलहाल 24 घंटे तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। उसके बाद तापमान में मामूली कमी आएगी।

अयोध्या रहा सबसे ठंडा

यूपी के लखनऊ स्थित अमौसी मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, रविवार को यूपी में सबसे कम तापमान अयोध्या में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जो शनिवार के मुकाबले 1.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं, सबसे अधिक तापमान झांसी में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो पिछले 24 घंटों की तुलना में करीब 3 डिग्री सेल्सियस अधिक है।