India News (इंडिया न्यूज़),UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में मौसम की लुका-छिपी जारी है। दिन में तेज हवाएं परेशान कर रही हैं, जिससे मौसम काफी शुष्क बना हुआ है। हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि मौसम में बदलाव होगा। फिलहाल प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहने की उम्मीद है। हालांकि कई हिस्सों में तेज हवाएं चल रही हैं। यूपी में अगले 5 दिनों तक मौसम को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सोमवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों मंडलों में मौसम शुष्क रहेगा। दिन में अच्छी खासी धूप खिली हुई है। लेकिन, आगे फरवरी महीने में कानपुर, लखनऊ, आगरा, अलीगढ़, जौनपुर, वाराणसी, प्रयागराज, बरेली, देवरिया और झांसी, मेरठ और सहारनपुर पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित रहेंगे।
अयोध्या रहा सबसे ठंडा
रविवार को यूपी में सबसे कम तापमान अयोध्या में दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, सबसे अधिक तापमान झांसी में दर्ज किया गया। यहां अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
आज 10 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम?
सोमवार को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों मंडलों में मौसम शुष्क रहेगा। सोमवार को यूपी की राजधानी लखनऊ, वाराणसी, कानपुर, अयोध्या, गाजियाबाद, मेरठ, आगरा, झांसी, प्रयागराज, नोएडा समेत अन्य शहरों में मौसम सामान्य रहेगा। फरवरी मध्य तक दिन में गर्मी का अहसास होगा, लेकिन तेज सतही हवाओं के कारण मौसम बदल सकता है और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। फाल्गुन माह में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। 11 फरवरी को मौसम साफ रहने के साथ ही हल्का से मध्यम कोहरा रहने का अनुमान है।
12 फरवरी से 15 फरवरी के बीच कैसा रहेगा मौसम
हालांकि इस दौरान कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसी तरह 12 फरवरी से 15 फरवरी के बीच मौसम शुष्क रह सकता है और कोहरा छाया रह सकता है। मौसम में बहुत खास बदलाव की संभावना नहीं बीएचयू के मौसम विज्ञानी प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल यूपी के मौसम में बहुत खास बदलाव की संभावना नहीं तीन दिन बाद गिर सकता है पारा मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने वाला है, लेकिन तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। अगले 3 दिनों में प्रदेश के तापमान में 2℃ से 3℃ की बढ़ोतरी हो सकती है। उसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।
यूपी के प्रमुख जिलों में कितना रहा तापमान
मौसम विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक अयोध्या में न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। फुरसत गंज में न्यूनतम तापमान 7.7℃, शाहजहांपुर में 7.7 डिग्री सेल्सियस, बस्ती में 8℃, बहराइच में 8℃, फतेहगढ़ में 8.4℃ और बरेली में 8.5℃ दर्ज किया गया। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 9.3℃ और अधिकतम तापमान 28.1 डिग्री सेल्सियस रहा।