India News (इंडिया न्यूज़),UP Weather:  उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों में शीतलहर का कहर जारी है। गुरुवार को 29 जिलों में रात का तापमान 12 डिग्री से कम रहा। झांसी और फतेहगढ़ (फर्रुखाबाद) सबसे ठंडे रहे जहां दिन में भी तापमान में कोई सुधार नहीं हुआ। झांसी में दिनभर ठंड रही जहां अधिकतम तापमान सामान्य से 7.8 डिग्री कम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

फतेहगढ़ में अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री जबकि रात का तापमान 9.0 रहा। मौसम विभाग ने प्रदेश के अधिकतर जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसमें लखनऊ भी शामिल है। अमौसी स्थित मौसम केंद्र के अनुसार गुरुवार रात से शुक्रवार देर सुबह तक कुछ स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा छा सकता है। इसके चलते दृश्यता शून्य तक पहुंच सकती है। फतेहपुर में सबसे ठंडी रात रही जहां न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री रहा। अधिकतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बुलंदशहर में न्यूनतम तापमान 8.0 और अधिकतम 18.0 डिग्री रहा।

बरेली में सबसे ज्यादा 3.2 मिली बारिश दर्ज

लखनऊ में अधिकतम तापमान 17.4 डिग्री पर पहुंच गया जो सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री रहा। दिनभर ज्यादातर जिलों में सूरज के दर्शन नहीं हुए। लखनऊ, बरेली, अलीगढ़, बाराबंकी और बहराइच में शाम को तेज बारिश हुई और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। बरेली में सबसे ज्यादा 3.2 मिली बारिश दर्ज की गई।

ट्रेनों की रफ्तार बुरी तरह बिगड़ गई

गोरखपुर पहुंचने के समय ही दिल्ली से रवाना हुई गोरखधाम ट्रेन कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार बुरी तरह बिगड़ गई है। बठिंडा से गोरखपुर आने वाली गोरखधाम एक्सप्रेस गुरुवार को गोरखपुर पहुंचकर 12 घंटे देरी से नई दिल्ली पहुंची। गोरखधाम रोजाना सुबह 9.30 बजे गोरखपुर पहुंचती है लेकिन यह ट्रेन गुरुवार को इसी समय दिल्ली पहुंची। इसके चलते सैकड़ों यात्रियों को पूरी रात प्लेटफॉर्म पर गुजारनी पड़ी। ट्रेन गुरुवार को 12 घंटे देरी से रात 10.30 बजे गोरखपुर पहुंची। कारोबार के सिलसिले में अक्सर दिल्ली जाने वाले असुरन के शिवेंद्र विक्रम और शैलेंद्र ने बताया कि बुधवार को गोरखधाम के लिए टिकट बुक कराया था। शाम चार बजे काम खत्म कर होटल पहुंचे।

Petrol Diesel Price: घर से निकलने से पहले जान लें क्या हैं पेट्रोल और डीजल के प्राइस, राजधानी दिल्ली में नहीं हुआ कीमतों कोई भी बदलाव

इसी बीच उन्हें जानकारी मिली कि ट्रेन तीन घंटे बाद करीब साढ़े 12 बजे आएगी। इसके बाद कोई अपडेट नहीं मिला। हम लोग करीब 11 बजे स्टेशन पहुंचे। यहां पहुंचने पर पता चला कि ट्रेन दो बजे के बाद आएगी। इसके बाद एक घंटे की देरी हो गई। कोई भी स्पष्ट तौर पर नहीं बता पा रहा था कि गोरखधाम कितने घंटे देरी से आएगी। इस वजह से पूरी रात स्टेशन पर बैठने को मजबूर होना पड़ा। कोहरे के कारण वैशाली एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। घने कोहरे के कारण ट्रेनों की रफ्तार धीमी रखी जा रही है।

इन मूलांक के जातकों हो सकता है बड़ा नुकसान, झेलना पड़ जाएगा घाटा, इस मूलांक जीवनसाथी का मिल सकता है साथ!