India News (इंडिया न्यूज), UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 8 और 9 दिसंबर को प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि, यह बारिश ज्यादा नहीं होगी, लेकिन इसके बावजूद तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे ठंड बढ़ने की संभावना है।
सुबह के समय कोहरा
मौसम विभाग के विशेषज्ञों का कहना है कि 6 दिसंबर को प्रदेश के कुछ हिस्सों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा हो सकता है। इस दिन मौसम साफ रहेगा और तेज हवाएं भी चल सकती हैं, जो 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं। 7 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा, जबकि 8 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान भी कुछ स्थानों पर सुबह के समय कोहरा हो सकता है।
चीन की इस नई तकनीक ने मचाया तहलका, अब गिरगिट तरह रंग बदलेगा इंसान!
हल्की बारिश की संभावना
9 दिसंबर को भी हल्की बारिश की संभावना जताई गई है, जो प्रदेश के कुछ हिस्सों में हो सकती है। 10 और 11 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा, लेकिन फिर भी सुबह के समय कोहरा छाने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, तेज पछुआ हवाओं के कारण तापमान में और गिरावट हो सकती है, जो अगले 48 घंटों तक जारी रह सकती है।
बढ़ेगी अब ठंड
इसके अलावा, पश्चिमी विक्षोभ के 8 और 9 दिसंबर के बीच प्रदेश के मौसम को प्रभावित करने की संभावना है। इस कारण प्रदेश के तराई और संलग्न इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने की सलाह दी जा रही है।
डिप्टी CM बनने का मिला इनाम! अजित पवार को इस मामले में ट्रिब्यूनल ने दी बड़ी राहत, जानें पूरा मामला?