India News (इंडिया न्यूज), UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के मौसम में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है। इस समय प्रदेश में दिन में धूप और रात में ठंड का सिलसिला लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले कुछ दिनों में ठंड में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है। प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने की संभावना है। सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्की धुंध भी हो सकती है।
‘जनता का ‘तेल’ निकाल दिया…’, राज्यसभा में संजय सिंह ने केंद्र को घेरा, लगाया ये बड़ा आरोप
तापमान में 2°C से 3°C तक गिरावट
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले तीन दिनों तक पश्चिमी हवाओं का प्रभाव प्रदेश पर देखा जा सकता है। इससे तापमान में 2°C से 3°C तक गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड में और बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि, कोहरे को लेकर कोई अलर्ट नहीं है। हवा की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है, जिससे ठंड का एहसास बढ़ेगा।
मौसम में उतार-चढ़ाव
प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से तापमान में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। 4 दिसंबर को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में न्यूनतम तापमान में हल्की गिरावट आई है। जैसे चुर्क में न्यूनतम तापमान 8.8°C, अयोध्या में 9°C, कानपुर और मेरठ में 10°C, जबकि बरेली और नजीबाबाद में 10.1°C दर्ज किया गया है। इसके अलावा, अधिकतम तापमान भी कुछ स्थानों पर 22°C से 25°C तक रिकॉर्ड किया गया है। आगामी 5 और 6 दिसंबर को भी मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 7, 8 और 9 दिसंबर को सुबह के समय हल्की धुंध और कोहरा हो सकता है।
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को प्रति माह कितनी सैलरी और क्या-क्या सुविधाएँ मिलती हैं?