India News (इंडिया न्यूज), UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। पिछले कुछ दिनों से प्रदेश का मौसम सूखा बना हुआ है और अब आने वाले दिनों में भी यही स्थिति बनी रहने की संभावना है। तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। 7 और 8 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और सुबह के वक्त छिछला से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। घना कोहरा होने की संभावना नहीं है। 9 और 10 दिसंबर को भी मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय फिर से धुंध और छिछला कोहरा छा सकता है।

शरीर में छिपा है ये आतंकी बैक्टीरिया! 10 में से 9 लोग हो सकते हैं इसका शिकार, छोटी सी चूक ले सकती जान!

मौसम का सब से काम तापमान

मौसम विभाग के अनुसार, 5 दिसंबर को अयोध्या में न्यूनतम तापमान 8℃ दर्ज किया गया है, जो कि इस मौसम का सबसे कम तापमान है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में मौसम साफ रहेगा, लेकिन सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्की धुंध और छिछला कोहरा हो सकता है। इसके अलावा, तेज हवा के साथ 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने 6 दिसंबर तक तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया है।

अधिकतम तापमान

लखनऊ में 5 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 11.6℃ और अधिकतम तापमान 29.3℃ दर्ज किया गया है। वहीं, अयोध्या में न्यूनतम तापमान 8℃ और अधिकतम तापमान 29℃ था। बुलंदशहर में भी न्यूनतम तापमान 10℃ और अधिकतम तापमान 26℃ दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में 10 दिसंबर तक मौसम साफ रहेगा, उसके बाद कहीं-कहीं कोहरा देखने को मिल सकता है।

नारायणपुर में नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़, DRG के प्रधान आरक्षक विरेंद्र कुमार शहीद