India News (इंडिया न्यूज), UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की ठंड का असर पूरे प्रदेश में देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम के समय ठंडी हवाओं और गलन ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। ठंड के कारण खांसी, जुकाम और बुखार जैसी समस्याओं में बढ़ोतरी हो रही है। ठंड से बचने के लिए लोगों को अधिक गर्म कपड़े पहनने और सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है।

गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

मौसम विभाग ने पूरे उत्तर प्रदेश में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, बरेली, लखनऊ, वाराणसी समेत कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट घोषित किया गया है। गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। कुछ इलाकों में हल्की तो कुछ जगह मध्यम स्तर की बारिश हो रही है। इससे तापमान में और गिरावट की संभावना है।

बूंदाबांदी और कोहरे का असर, MP में घने कोहरे के साथ तापमान में उतार-चढ़ाव जारी

इन जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट

लखनऊ मौसम केंद्र के अनुसार, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, कुशीनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, झांसी, कानपुर, और फतेहपुर जैसे जिलों में घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, गाजियाबाद, आगरा, अलीगढ़ और बुलंदशहर जैसे जिलों में बारिश के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं।

ठंड से किसानो को दिक्कत

ठंड और कोहरे के कारण जनजीवन पर भी व्यापक असर पड़ा है। यातायात बाधित हो रहा है, और स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति कम हो रही है। बढ़ती ठंड के कारण किसानों को फसलों को सुरक्षित रखने में भी कठिनाई हो रही है। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि ठंड से राहत मिलने में अभी समय लग सकता है। फरवरी तक ठंड के प्रकोप में कमी आने की संभावना कम है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और मौसम के अनुसार सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

बादलों के साथ ठंड का बढ़ा असर, छत्तीसगढ़ में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर, जाने क्या है पूरा हाल…