India News (इंडिया न्यूज), UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम में तेजी से बदलाव देखा जा रहा है। दिन में धूप और रात में ठंड बढ़ गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। सोमवार को राज्य के लगभग 43 जिलों में बारिश हो सकती है। इनमें लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, और उन्नाव जैसे प्रमुख जिले शामिल हैं।

5.4℃ न्यूनतम तक पहुंचा तापमान

मौसम वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश ने बताया कि मंगलवार से तापमान में गिरावट आ सकती है। प्रदेश के कुछ हिस्सों में ठंड भी बढ़ने की संभावना है। इस समय मेरठ में 5.4℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है, जो राज्य का सबसे कम तापमान है। इसके अलावा अयोध्या और बरेली में 6℃, शाहजहांपुर में 6.2℃, और मुजफ्फरनगर में 7℃ न्यूनतम तापमान देखा गया है।

असद के देश छोड़ने के बाद PM Modi के जिगड़ी दोस्त के देश में मच गई खलबली, सभी सैन्य ठिकानों को रखा गया हाई अलर्ट पर

पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश

9 दिसंबर को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही सुबह के समय कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा भी छा सकता है। सोमवार को सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और सीतापुर में बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, उन्नाव, बलरामपुर, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, रायबरेली, सिद्धार्थनगर, बस्ती, अंबेडकर नगर, और सुल्तानपुर जैसे स्थानों पर भी बारिश हो सकती है।

शीतलहर और घना कोहरा

10 दिसंबर को मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कहीं-कहीं शीतलहर और घना कोहरा हो सकता है। वहीं, 11 और 12 दिसंबर को मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है।

‘बांग्लादेश के कर दो चार टुकड़े…’! हिंदुओं के नरसंहार पर खौला सनातनी शेर का खून, प्रवीण तोगड़िया ने PM मोदी से की ये मांग