India News (इंडिया न्यूज), UP Weather Update: उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में अब ठंड का असर कम होने लगा है। पिछले कुछ दिनों से चल रही तेज हवाओं की वजह से मौसम थोड़ा ठंडा होने लगा है। हालांकि, दिन में तेज धूप की वजह से हवा का असर ज्यादा दिखाई नहीं दे रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक UP में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान जताया है। 15 तारीख से प्रदेश में कुछ जगहों पर रात और सुबह के समय कोहरे की संभावना जताई है। IMD ने कोहरे को लेकर अभी कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 15 से 18 फरवरी के बीच UP के दोनों हिस्सों में देर रात और सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है।

फाल्गुन मास की धूम! इन मूलांक वालों के खुल गए भाग्य, बरसेगा अपार धन, जानें क्या है भग्य फल का राज!

IMD ने किया अलर्ट जारी

मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, 13 फरवरी को प्रदेश में मौसम शुष्क रहने वाला है। इसी के साथ पूर्वी और पश्चिमी UP में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई जा रही है। इसी तरह 14 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है। इतना ही नहीं दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। IMD ने कोई चेतावनी जारी नहीं की है। इसके अलावा 15 से 18 फरवरी के बीच प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है, तो वहीं 15 फरवरी से शहर में एक बार फिर से कोहरा छाने वाला है।

निर्भया जैसा कांड फिर एक बार! जान बचाने को छत से कूदी पीड़िता, न्याय की मांग को लेकर कई संगठन और लोग सड़क पर उतरे

इन शहरों में ठंड का असर

मौसम विभान की रिपोर्ट के अनुसार, UP के तापमान की बात करें तो प्रदेश में तापमान बढ़ने का सिलसिला एक बार फिर से शुरू हो गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान 10℃ को पार कर कर चुका है। सबसे कम न्यूनतम तापमान अयोध्या में 10℃ दर्ज किया गया है। फुरसतगंज में न्यूनतम तापमान 10.5℃, बुलंदशहर में 10.6℃, मुजफ्फरनगर में 10.8℃, फतेहगढ़ में 10.8℃ और बहराइच में 10.8℃ दर्ज किया गया। इसके अलावा फतेहपुर में अधिकतम तापमान 24.2℃, मुजफ्फरनगर में 24.5℃, फतेहगढ़ में 24.8℃, बुलंदशहर में 26.2℃, नजीबाबाद में 25.8℃ रहा।