India News (इंडिया न्यूज), UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में सर्दी का मौसम धीरे-धीरे अपना असर दिखा रहा है। नवंबर के तीसरे हफ्ते में न्यूनतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 11℃ तक पहुंच गया है। मुजफ्फरनगर और गाजीपुर में 11.5℃ तो मेरठ और नजीबाबाद में 11.6℃ न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है।

ठंडी हवाओं से दिन के तापमान में भी आई गिरावट

दिन के समय भी तापमान में कमी आई है और अधिकतम तापमान 30℃ से नीचे दर्ज किया जा रहा है। ठंडी हवाओं के चलते प्रदेश के कई हिस्सों में सिहरन महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है।

By-Election 2024: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों के उपचुनाव पर मतदान शुरू, 90 प्रत्याशियों की किस्मत का खेल

पुरे प्रदेश में कोहरे का असर

कोहरे का असर भी प्रदेश के कई जिलों में दिखने लगा है। खासकर पूर्वांचल के गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, बस्ती, गोरखपुर और संतकबीर नगर जैसे इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बलरामपुर, बहराइच, लखीमपुर खीरी और अयोध्या जैसे जिलों में भी कोहरा रहेगा।

ठंड लगातार बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग ने बताया कि 20 नवंबर से 25 नवंबर तक सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरे का असर बना रहेगा। हालांकि दिन के समय मौसम साफ रहेगा और शुष्क वातावरण बने रहने की संभावना है। इस बदलते मौसम में लोग अब गर्म कपड़ों का सहारा लेने लगे हैं। सुबह और रात के समय ठंड का असर अधिक महसूस हो रहा है। खासतौर पर बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने की सलाह दी जा रही है। वहीं, वाहन चालकों को कोहरे में सतर्कता बरतने की जरूरत है।

महाराष्ट्र में 288 सीटों पर मतदान आज, थोड़ी देर में शुरू होगी वोटिंग, PM मोदी ने की ये खास अपील