India News (इंडिया न्यूज), UP Weather News Today: उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम तेजी के साथ करवट ले रहा है। रात में लगातार तेज हवा चलने की वजह से लोगों को ठंड का एहसास हो रहा है, लेकिन अब आने वाले दिनों में तेज हवाओं को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। तेज पुरवा हवाओं के चलते तापमान में 2 दिन की कमी के बाद UP में मौसम फिर थोड़ा सख्त हो सकता है।
IMD का अनुमान है कि होली से पहले तेज धूप लोगों को गर्मी का एहसास करवा सकती है। बीते गुरुवार को नजीबाबाद क्षेत्र सबसे ज्यादा ठंडा रहा। 7, 8 और 9 मार्च को UP में मौसम साफ रहने वाला है, तो वहीं 10 और 11 मार्च को मौसम शुष्क रहने वाला है।
जानें, आज कैसा रहेगा UP का मौसम?
IMD की रिपोर्ट के मुताबिक, 7 मार्च यानी की आज प्रदेश में मौसम को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी UP में मौसम पूरी तरह साफ रहने वाला है। 8 और 9 मार्च को भी प्रदेश के दोनों हिस्सों में मौसम शुष्क रहने वाला है। 12 मार्च तक प्रदेश में मौसम साफ रहने वाला है।
UP में बढ़ेगा तापमान
IMD से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में तेज हवाओं की वजह से तापमान में गिरावट आ सकती है। तापमान में इस बढ़ोतरी के कारण आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी और बढ़ सकती है। दिन में तेज धूप की वजह से काफी गर्मी पड़ रही है। आने वाले 4 से 5 दिनों में यूपी के अधिकतम तापमान में 2 से 5 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकता है। इसके अलावा न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होगी।
Mahakumbh 2025 : प्रयागराज पहुंचे DGP प्रशांत कुमार | Prashant Kumar | Prayagraj | Uttar Pradesh
नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय
मौसम विभाग के मुताबिक, 9 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करेगा, जिसके कारण तापमान में मामूली कमी आएगी। फिलहाल अगले 4 दिनों तक उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।