यूपी में मौसम ने बदली करवट, तेज हवा से रुकी हुई है गर्मी; जानें आज की ताजा अपडेट
UP Weather
India News (इंडिया न्यूज़),UP Weather:उत्तर प्रदेश में मौसम लगातार बदल रहा है। ग्रामीण इलाकों के मुकाबले शहरी इलाकों में ठंड कम है। आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड कम हो सकती है। फिलहाल प्रदेश में मौसम सुहाना बना हुआ है। दिन में तेज धूप निकल रही है, जबकि रात में हल्की ठंड है। हालांकि प्रदेश में तेज हवाओं का सिलसिला जारी रहने वाला है। अगले दो दिनों के दौरान प्रदेश के दोनों हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं, जिससे ठंड बरकरार रहने का अनुमान है।
17 फरवरी तक मौसम साफ रहने की संभावना
प्रदेश में 17 फरवरी तक मौसम साफ रहने वाला है. हालांकि राहत की बात यह है कि इस दौरान कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 12 फरवरी को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी यूपी में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान बारिश और घने कोहरे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। इसी तरह 13 और 14 फरवरी को प्रदेश का मौसम साफ रहेगा और दोनों हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं।
इस दौरान पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है। 15, 16 और 17 फरवरी को भी प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। वहीं, प्रदेश में एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड कम होने लगी है। प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया है। सबसे कम न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस अयोध्या में दर्ज किया गया है, जबकि बुलंदशहर में 8.9 डिग्री सेल्सियस और कानपुर नगर में 9.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।