India News (इंडिया न्यूज़),UP Weather: पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। वहीं, तेजी से बढ़ रहा पश्चिमी विक्षोभ वेस्ट यूपी में पहुंचते ही कमजोर पड़ गया। इसके चलते गुरुवार सुबह बूंदाबांदी हुई। यूपी के कई इलाकों में ओले गिरे। गुरुवार देर रात मेरठ-बागपत समेत कई जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग ने अभी अगले 5 दिनों के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हालांकि, 24 फरवरी को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर, पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा। उसके बाद मौसम में बदलाव हो सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, 21 से 26 फरवरी के बीच प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है।

बहराइच सबसे ठंडा

मौसमी उतार-चढ़ाव के बीच सबसे कम न्यूनतम तापमान बहराइच में 10.4℃ दर्ज किया गया है। इसके साथ ही गोरखपुर में 10.6℃, शाहजहांपुर में 10.8℃, नजीबाबाद में 11℃ और अयोध्या में 11℃ न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटों में वाराणसी में 32.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लखनऊ में न्यूनतम तापमान 13.5 डिग्री और अधिकतम तापमान 29.7 डिग्री दर्ज किया गया। बरेली में अधिकतम तापमान 25.8 डिग्री, फुरसत गंज में 29.4 डिग्री और प्रयागराज में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री दर्ज किया गया।

बारिश के साथ ओलावृष्टि

गुरुवार सुबह से ही तेज हवाएं चल रही थीं। इसको लेकर मौसम विभाग ने पहले ही मौसम खराब रहने की संभावना का पूर्वानुमान जारी कर दिया था। गुरुवार रात करीब 9 बजे मौसम खराब हो गया। यूपी के मेरठ-बागपत में दिनभर तेज हवाओं ने ठंड बढ़ा दी और बारिश के साथ इलाके में ओलावृष्टि भी शुरू हो गई। बागपत के छपरौली कस्बे समेत कई गांवों में करीब 15 मिनट तक ओले गिरे। इससे छपरौली कस्बे की सड़कों पर ओलावृष्टि से बर्फ की सफेद चादर जम गई। पश्चिमी यूपी में कई जगहों पर ओलावृष्टि और बारिश से ठंड बढ़ गई। आज कैसा रहेगा मौसम? आज मौसम शुष्क रह सकता है। पश्चिमी और पूर्वी यूपी में छा सकता है कोहरा यूपी में कोहरे का कहर अभी जारी रहने वाला है। कई जिलों में हल्का कोहरा छाने की संभावना है। इसके साथ ही अगले एक सप्ताह के दौरान प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को प्रदेश में मौसम साफ रह सकता है। इस दौरान देर रात और सुबह कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छाया रह सकता है। यहां होगी बारिश आईएमडी के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले 2 दिनों तक पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं और बारिश हो सकती है। गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद और बिजनौर में बारिश हो सकती है। इसके साथ ही लखनऊ, प्रयागराज, झांसी, कानपुर, जौनपुर, गोरखपुर, वाराणसी और बरेली में सूरज लुकाछिपी का खेल खेलेगा। हालांकि दिन में धूप निकलने से ठंड का असर काफी कम हो गया है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को यूपी में कुछ स्थानों पर सुबह या देर रात हल्का या हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दौरान बादलों की गड़गड़ाहट की आवाज भी सुनाई दी।

Delhi CM Oath: तो इस वजह से दिल्ली CM शपथ समारोह में नहीं पहुंच पाए चिराग पासवान

आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम

इसी तरह 22, 23 और 24 फरवरी को मौसम शुष्क रहने की संभावना है। साथ ही इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्का कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। 25 और 26 फरवरी को मौसम साफ रहने के साथ ही कोहरा छाए रहने की भी संभावना है। इस तरह इस सप्ताह प्रदेश में कहीं भी बारिश की संभावना नहीं है और कड़ाके की ठंड को लेकर कोई अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है। हालांकि कोहरे का कहर जारी रहने वाला है।

Delhi Weather: दिल्ली में बदल रहा है मौसम का मिजाज, IMD ने जारी किया अलर्ट