सहारनपुर:– उत्तर प्रदेश को एक और सौगात मिलने वाली हैं. प्रदेश में दूसरी वंदे भारत एक्सप्रेस चलेगी।खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में आने वाली नई वंदे भारत ट्रेन जल्दी ही सहारनपुर से दिल्ली ट्रैक पर दौड़ती नजर आएगी।सहारनपुर से दिल्ली के रास्ते पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने के लिए ट्रैक को अच्छी तरह से डेवलप किया जा रहा है,यह ट्रेन 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार चलेगी।आपको बता दें कि अभी देश में चार वंदे भारत एक्सप्रेस चल रही हैं जबकि पांचवीं ट्रेन जल्दी ही चेन्नई-मैसूरु के बीच शुरू की जाएगी।

सहारनपुर दौरे पर गए वैष्णव ने सहारनपुर-दिल्ली रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की। हालांकि, अभी इस बात का ज़िक्र नहीं किया गया है कि इस गाड़ी को कब से चलाया जाएगा।

सहारनपुर दौरे के दौरान वैष्णव ने पिछली सरकार पर काम न करने का बड़ा आरोप लगाया है और कहा कि यूपीए वालों ने उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में रेल से जुड़े विकास पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन भाजपा की केंद्र सरकार जनता की सेवा में तत्पर है, यात्रा को ज़्यादा से ज़्यादा सुगम बनाने के लिए केंद्र की सरकार इस तरफ ध्यान दे रही है.