India News (इंडिया न्यूज),UP Weather: UP  में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के गुजर जाने से पिछले 2 दिनों से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं। जिससे एक बार फिर सुबह शाम ठंड महसूस होने लगी है। बुधवार को मेरठ यूपी का सबसे ठंडा शहर रहा यहां पर न्यूनतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने होली के बाद मौसम में एक बार फिर बड़े बदलाव होने के संकेत दिए हैं।

तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी

बढ़ते तापमान के बीच तेज पछुआ हवाओं ने एक बार फिर सुबह शाम ठंड लौटा दी है। बुधवार को 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं। जिससे दोपहर में होने वाली चमकीली धूप का असर कुछ काम हुआ है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि हवा की रफ्तार कम होने के बाद दिन में धूप की तपिश में फिर तेजी आएगी। साथ ही तापमान में बढ़त देखने को मिलेगी।

पानी चला दिया है

तेज पछुआ हवाओं के चलने से किसानों की चिंता बढ़ गई है। कृषि वैज्ञानिक उपेंद्र सिंह ने कहा कि पछुआ हवाओं के चलने से गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ सकता है। सबसे अधिक उन फसलों को नुकसान होने की संभावना है। जिन किसानों ने अपनी गेहूं की फसल में अभी हाल में पानी चला दिया है।