India News (इंडिया न्यूज),UP Weather Today: प्रदेश में बारिश होने के कारण गर्मी से राहत थी। लेकिन एक बार फिर मौसम प्रदेश में यु-टर्न लेने वाला है । मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहने वाला है। वहीँ प्रदेश में दिन चढ़ने के साथ ही लगभग 75 जिलों में सूरज की तपिश से हाल बेहाल होने वाला है। इस दौरान तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि अगले 24 घंटे के बाद पूर्वी यूपी में मौसम के करवट लेने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को पश्चिमी और पूर्वी यूपी के अलग-अलग जिलों में मौसम साफ रहने वाला है।

  • जानिए कैसा रहेगा यूपी का मौसम
  • कैसा रहा प्रदेश का हाल

Today Horoscope: मेष से लेकर मीन तक कैसी रहेगी 12 राशियों के लिए 16 अप्रैल की ग्रह दशा, जानें आज का राशिफल!

जानिए कैसा रहेगा यूपी का मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि 17 अप्रैल को पूर्वी यूपी के कुछ जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की भी संभावना है। साथ ही, पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। जबकि, 18 अप्रैल को दोनों मंडलों में बारिश हो सकती है। इसके अलावा 19 और 20 अप्रैल को भी मौसम ऐसा ही रहने वाला है। आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है।

कैसा रहा प्रदेश का हाल

प्रदेश के तापमान की बात की जाए तो अगले 4 दिनों में यूपी में अधिकतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। वहीँ न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। आप्पकी जानकारी के लिए बता दें, मंगलवार को यूपी का सबसे गर्म जिला झांसी रहा। यहां सबसे अधिक तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उसके बाद आगरा में तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम तापमान चुर्क में 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा।

‘ये कितना क्यूट है…’, रोहित शर्मा के बेटे का पहली बार दिखा चेहरा! वायरल फोटो देख सोशल मीडिया पर फैंस ने लुटाया प्यार