India News (इंडिया न्यूज) wedding scandal: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के एक गांव में शादी की खुशियों के बीच अचानक सन्नाटा छा गया। दुल्हन हाथों में मेहंदी लगाए अपने होने वाले पति का इंतजार कर रही थी। अब उसकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे हैं, लड़की के परिजनों का सपना टूट गया। दरअसल, शादी से दो दिन पहले सगाई समारोह के दौरान दूल्हे की चार साल पुरानी प्रेमिका ने कई राज खोले। दूल्हे की प्रेमिका ने बताया कि वह चार साल से उसके साथ रह रही है और अब वह उसके बच्चे की मां बनने वाली है।
पूरा मामला बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र के गलहेटा गांव का है। यहां की रहने वाली सुमन की शादी दिल्ली के प्रताप विहार कॉलोनी निवासी गौरव से तय हुई थी। लड़के और लड़की के परिवारों के बीच सुलह और बातचीत शुरू हो गई। पिछले कई महीनों से दोनों के परिवार एक-दूसरे से मिल रहे थे। सब कुछ जानने और तय करने के बाद शादी के लिए 5 मई की तारीख तय हुई। 3 मई को सगाई का कार्यक्रम रखा गया। सगाई और विवाह समारोह के लिए सुमन के परिजन दिल्ली पहुंच गए। अगले कार्यक्रम की तैयारियां खुशी-खुशी चल रही थीं, लेकिन लड़के के बारे में एक ऐसा सच सामने आया, जिसने सभी को चौंका दिया। सबके चेहरे पर मायूसी छा गई।
मस्जिद में थी हजारों की भीड़, मौलाना दे रहे थे तकरीर…पूछा- इंडिया से लड़ोगे हाथ उठाओ? किसी ने नहीं दिया साथ
प्रेमिका ने किए कई खुलासे
सगाई से चंद मिनट पहले ही मंडप में एक लड़की पहुंची और अपनी बातों से सभी को चौंका दिया। उसके हाथ में मेडिकल रिपोर्ट और मोबाइल चैट के स्क्रीनशॉट के फोटो थे। साथ ही उसने सगाई में यह कहकर सबको चौंका दिया कि वह पिछले चार साल से गौरव के साथ रिलेशनशिप में है। इतना ही नहीं उसने यह भी कहा कि गौरव उसके बच्चे का पिता है। इसके बाद पूरे हॉल में सन्नाटा छा गया। लड़की ने दावा किया कि गौरव ने उससे शादी का वादा करके धोखा दिया और अब जब वह मां बनने वाली है तो उसे छोड़कर चला गया।
‘मेरे पिता की इज्जत बर्बाद कर दी’
इस घटना के बाद हैरान और गुस्से में दुल्हन ने मीडिया से कहा कि जिस व्यक्ति को मैंने अपना जीवनसाथी माना था, उसने झूठ बोलकर रिश्ता बनाए रखा। मेरे पिता की इज्जत बर्बाद कर दी। ऐसे व्यक्ति को कड़ी सजा मिलेगी। उसने बताया कि उसकी शादी में उसका पूरा परिवार शामिल था, उसके पिता ने कर्ज लेकर शादी तय की थी। दुल्हन के पिता ने कहा कि उनके साथ धोखा हुआ है। हमने अपनी बेटी की शादी अच्छे परिवार में तय की थी, लेकिन गौरव और उसके परिवार वालों ने हमारे साथ धोखा किया है। उन्होंने बताया कि यह घटना पूरे गांव में चर्चा का विषय बन गई है।