India News (इंडिया न्यूज) up news:  लखनऊ के रहीमाबाद में एक पत्नी ने प्रेमी के साथ अनैतिक संबंध में बाधा बन रहे इलेक्ट्रिक मैकेनिक की हत्या करवा दी। पत्नी ने पति को मायके बुलाया था। ससुराल पहुंचने पर मैकेनिक को उसके साले और पत्नी के प्रेमी ने शराब पिलाई। फिर उसे कुएं में धक्का देकर मार डाला

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, 26 नवंबर की सुबह ग्रामीणों ने कुएं में शव पड़ा देखा तो रहीमाबाद पुलिस को सूचना दी। रविवार को प्रेम की पत्नी खुशबू, उसके प्रेमी सुशील यादव, सास रामरानी और साले बुद्धिलाल को गिरफ्तार कर लिया। गोसाईंगंज चांद सराय निवासी इलेक्ट्रिक मैकेनिक प्रेम कुमार 25 नवंबर को कानपुर जाने की बात कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। एसओ के मुताबिक प्रेम कुमार की पत्नी खुशबू ने उसे रहीमाबाद स्थित ससुराल बुलाया था। प्रेम के साले बुद्धिलाल और उसकी पत्नी के प्रेमी सुशील यादव उसे शराब की दुकान पर ले गए। उन्होंने प्रेम को खूब शराब पिलाई। उसे नशे में देख सुशील और बुद्धिलाल ने प्रेम को कुएं में धक्का दे दिया

परिजनों ने किसी को नहीं..

एसओ अनुभव सिंह ने बताया कि प्रेम कुमार के पिता रविंद्र की गोसाईंगंज में जमीन है। इसकी कीमत इस समय करोड़ों में है। इस जमीन पर खुशबू और उसकी मां रामरानी की नजर थी। दोनों प्रेम पर परिवार से अलग होकर संपत्ति अपने नाम कराने का दबाव बना रही थीं। प्रेम इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बीच उसे पत्नी के अनैतिक संबंध के बारे में भी पता चल गया। इसके बाद हत्या की साजिश रची गई। पिता रविंद्र के मुताबिक प्रेम के वापस न लौटने पर उन्होंने बहू खुशबू को फोन किया। लेकिन, उसने प्रेम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। 26 नवंबर को शव मिलने के बाद भी खुशबू और उसके परिजनों ने किसी को नहीं बताया। पांच दिसंबर को प्रेम के छोटे भाई को एक वीडियो मिला। जिसके बाद पता चला कि प्रेम की मौत हो चुकी है। जांच हुई तो घटना की परतें खुलने लगीं।

इन सेलेब्रिटीज़ का नया साल तो होगा शुरू लेकिन नहीं होगा इनके लिए ”हैप्पी न्यू ईयर”, जानें उनके नाम और जिंदगी की थमी हुई कहानियां