India News (इंडिया न्यूज), woman advocate Acid Attack: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के ठाकुर द्वारा कोर्ट परिसर में एक महिला अधिवक्ता पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया है। इस घटना में महिला बुरी तरह से घायल हो गई। इस घटना से अधिवक्ता समुदाय में आक्रोश फैल गया है। घायल महिला अधिवक्ता शशिबाला को साथी वकीलों की मदद से तुरंत शहर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर महिला का इलाज चल रहा है।

New Delhi Railway Station Stampede Case: SC ने CBI जांच की याचिका खारिज, 200 मौतों के आरोप पर कहा- ‘सबूत लाओ’

बता दें कि घटना उस वक्त हुई जब शशिबाला रोजाना की तरह कोर्ट जा रही थी, तभी अचानक पीछे से 2 युवक अपने कुछ साथियों के साथ आए और शशिबाला पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब फेंकने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस घटना को लेकर अधिवक्ताओं में काफी गुस्सा है और पुलिस से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।

आरोपियों के खिलाफ लड़ रही थी केस

पीड़ित महिला के जानकारी देते हुए पुलिस को बताया कि यह हमला इसलिए किया गया, क्योंकि वह पहले से ही आरोपियों के खिलाफ दो मुकदमे लड़ रही हैं, जिसमें दहेज उत्पीड़न और छेड़छाड़ का मामला शामिल है। तेजाब फेंकने की घटना के बाद कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। वकीलों ने हमले की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है।