India News (इंडिया न्यूज),Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। आज से पहले आपने कभी भी ऐसी खबर नहीं सुनी होगी। दरअसल, उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक ऐसी घटना हुई जिस घटना ने सबको चौंका दिया। दरअसल, यहां एक धनवर्षा गिरोह का भंडाफोड़ हो गया है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। ये एक ऐसी घटना है जिसने पुलिस-प्रशासन को भी हैरान कर दिया। आपको बता दें, मामले में अब तक 14 आरोपी और 200 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है ये मामला तंत्र मंत्र से जुड़ा हुआ है।

  • जानिए पूरा मामला
  • मिली ये महंगी चीज भी

Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, देश में क्या है पेट्रोल-डीजल का प्राइस, टंकी फुल करने से पहले यहां करें चेक

जानिए पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक धनवर्षा के नाम पर तांत्रिक लड़कियों के प्राइवेट पार्ट की पूजा किया करते थे। इतना ही नहीं बताया जा रहा है कि इस घिनौने काम के लिए परिवार वालों ने उन्हें मंजूरी भी दे रखी थी। धनवर्षा गैंग का मुगरीब परिवारों को झांसे में लाकर उनकी बेटियों और बहुओं को निशाना बना रहा था। आपको बता दें इन लड़कियों की प्राइवेट पार्ट की पूजा करने के दौरान ये लड़कियों के परिवार को कमरे से बाहर निकाल देते थे। इसके बाद उनकी प्राइवेट पार्ट की पूजा की जाती थी। फिर तंत्र-मन्त्र की प्रक्रिया शुरू होती थी। तंत्र-मन्त्र के बाद इन लड़कियों के साथ क्या होता था, इस बात का खुलासा नहीं हो सका है।

सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा की बड़ी कार्रवाई, सिरसा सेंट्रल कॉपरेटिव बैंक शाखा चौटाला के मैनेजर को किया सस्पेंड

मिली ये महंगी चीज भी

आपकी जानकारी के लिए बता दें, तांत्रिक जब प्राइवेट पार्ट की पूजा करते थे तो उस समय उनका वीडियो भी बनाया जाता था। फिर उसे लाखों रुपये में पोर्न साइट को बेच दिया जाता था। इतना ही नहीं इस दौरान पुलिस को कमरे से कई हैरान कर देने वाली चीजें भी मिली हैं। इसमें 20 नख कछुआ, दो मुंहा सांप, उल्लू, खास नंबर के नोट। लड़कियों के लिए विशेष कोड का इस्तेमाल किया जाता था।

‘कांग्रेस ने हाथ में पत्थर दिए और मोदी जी ने लैपटॉप’, इस मुस्लिम शख्स ने खोल दी ‘एक परिवार’ की पोल पट्टी, VIDEO हजम नहीं कर पाएंगे राहुल गांधी