India News (इंडिया न्यूज), Writer Frank Huzur Death: सामाजिक विचारक और महान लेखक फ्रैंक हुजूर का 5 मार्च को दिल्ली में निधन हो गया है। दिल्ली के मॉडल टाउन में अपने मित्र के घर आए थे। इस दौरान 48 वर्षीय लेखक की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। फ्रैंक हुजूर एक महान समाजवादी विचारक थे। उन्होंने अपनी पत्रिका सोशलिस्ट फैक्टर के जरिए एक अलग पहचान बनाई थी। उनका असली नाम सोमेश यादव है। उनकी पत्नी फरमीना मुक्ता सिंह और 10 साल का बेटा मार्कोस है।

UP में मौसम ने ली करवट! इन जिलों में बढ़ी ठंड, शीतलहर से कांपे लोग, जानें कैसा रहेगा आज का मौसम

फ्रैंक हुजूर के आकस्मिक निधन से उनके चाहने वाले में शोक की लहर दौड़ गई है। फ्रैंक हुजूर का जन्म बिहार के बक्सर में हुआ था। उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज और दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से पढ़ाई की। जहां वे अपनी अंग्रेजी कविताओं और नाटक के लिए जाने जाते थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेताओं मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव और पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के जीवन पर किताबें भी लिखीं।

ये किताबें रही सबसे ज्यादा लोकप्रिय

पत्रकार, लेखक के रूप में उन्होंने बड़ी संख्या में युवाओं के बीच सामाजिक विचारधारा का प्रचार-प्रसार किया। वे धर्मनिरपेक्षता और सामाजिक न्याय की विचारधारा से बहुत जुड़े हुए थे और इसे आगे बढ़ाने के लिए वे बहुत मेहनत करते थे। फ्रैंक हुजूर ने हिटलर इन लव विद मैडोना, ब्लड इज बर्निंग और स्टाइल है लालू की जिंदगी जैसी किताबें भी लिखीं, जो बहुत लोकप्रिय हुईं। इमरान खान पर लिखी उनकी किताब इमरान बनाम इमरान द अनटोल्ड स्टोरी भी बहुत लोकप्रिय हुई।

BJP Uttar Pradesh: UP में सियासी उथल पुथल के बीच अब केशव प्रसाद को अखिलेश यादव ने दे दिया ये खास ऑफर, हो रहा वायरल!

कुछ समय से फ्रैंक हुजूर राजनीति में भी सक्रिय हो गए थे। दिल्ली में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए थे और कांग्रेस को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे थे। फ्रैंक हुजूर की मौत से उनके चाहने वालों को गहरा सदमा लगा है। हिंदू कॉलेज में उनके दोस्त जोगिंदर सिंह राणा उन्हें बहुत दयालु व्यक्ति और गरीबों के मददगार के रूप में याद करते हैं।