India News (इंडिया न्यूज), Yo Yo Honey Singh in Lucknow: पंजाब के मशहूर सिंगर और रैपर यो यो हनी सिंह शुक्रवार को लखनऊ में शानदार लाइव परफॉर्मेंस दी। हनी सिंह को देखने को देखने के लिए कूलब्रिज रिजॉर्ट में आयोजित इस कॉन्सर्ट में हजारों फैंस की भीड़ उमड़ी, जिसके चलते पूरा वेन्यू हाउसफुल रहा और सुल्तानपुर हाईवे पर भारी ट्रैफिक जाम देखने को भी मिला। इस दौरान हनी सिंह के फैंस तस्वीरें और पोस्टर लेकर पहुंचे थे। अपने फैंस को देखकर हनी सिंह भी काफी उत्साहित हो गए और फैंस को उनके प्यार के लिए शुक्रिया कहा।
ये भी पढ़ेंः ऋषिकेश में आज से शुरू हुआ Yoga महोत्सव, जुटेंगी जानी मानी हस्तियां; प्रतिभागियों को मिलेगा पौष्टिक भोजन का लाभ
फैंस का किया मनोरंजन
बता दें कि अपने फैंस को खुश करने के लिए हनी सिंह ने अपनी परफॉर्मेंस की शुरुआत ‘अंग्रेजी बीट’ से की, जिसके बाद उन्होंने ‘ब्लू आईज’, ‘देसी कलाकार’ ब्राउन रंग, लव डोज जैसे हिट गाने गाकर सुनने के बाद फैंस पागलों की तरह झूम उठे। जैसे ही हनी सिंह स्टेज से फैंस से पूछा कि “नवाबों के शहर लखनऊ वालों कैसे हो?” तो पूरा स्टेडियम शोर से गूंज उठा।
ये भी पढ़ेंः वीकेंड पर बदला दिल्ली का मौसम! बारिश के बाद सुहाना हुआ दिल्ली-NCR का मौसम, पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी जारी
दहेज प्रथा पर हनी सिंह का गुस्सा
आपको बता दें कि कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह ने दहेज प्रथा को लेकर बड़ा बयान जारी किया है। इसको लेकर हनी सिंह ने कहा कि अपनी पत्नी के साथ रानी जैसा व्यवहार करो। अपनी प्रेमिका और पत्नी के पिता से पैसे क्यों मांगते हो? जो दहेज लेता है, वह मर्द नहीं होता! इस कथन पर दर्शकों ने जोरदार तालियां बजाकर उनका समर्थन किया।