मौसम विभाग ने जारी की भारी बारिश की चेतावनी
इंडिया न्यूज, देहरादून:
उत्तराखंड में एक बार फिर खराब मौसम लोगों की परेशानियां बढ़ाएगा। मौसम विभाग ने मंगलवार से लगातार चार दिन तक भारी बारिश की चेतावनी लोगों को दी है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने पर्यटकों से अपील की है कि वे मौसम को ध्यान में रखकर ही पहाड़ों का रुख करें। उधर मंगलवार को देहरादून में दिन की शुरुआत बारिश के साथ हुई। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले चार दिन तक देहरादून, नैनीताल, चंपावत के साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही गर्जना के साथ बिजली चमकने और बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 17 सितंबर तक प्रदेश का मौसम खराब ही रहेगा।
Gangotri-Yamunotri Highway closed
भारी बारिश के चलते जगह-जगह लैंड स्लाइडिंग की घटनाएं प्रदेश में लगातार हो रहीं है। स्थानीय प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार बारिश बारिश के चलते यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में सभी नदी नाले ऊफान पर हैं। उधर यमुनोत्री हाईवे कई जगह से बंद हो गया हो गया है। वहीं, गंगोत्री हाईवे भी सुखी टॉप के पास पत्थर व मलबा आने के कारण बंद है। यमुनोत्री हाईवे पर बारिश के बाद झर्जरगाड़ नाला अचानक ऊफान पर आ गया। जिसके चलते काफी संख्या में लोग यहां पर घंटों फंसे रहे।