India News Uttarakhand (इंडिया न्यूज)Chadi Yatra 2024 in Haridwar: श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा 14 अक्टूबर को उत्तराखंड के हरिद्वार से निकाली जाएगी। इस दौरान यह छड़ी उत्तराखंड के सभी पौराणिक तीर्थ स्थलों की यात्रा पर निकलेगी। जूना अखाड़े के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक महंत हरि गिरि महाराज के निर्देश पर कल सोमवार (30 सितंबर) को अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष महंत प्रेम गिरि महाराज, सचिव महंत महेशपुरी, महंत सुरेशानंद सरस्वती ने पीठासीन माया देवी मंदिर में पवित्र छड़ी की पूजा-अर्चना की।

पवित्र छड़ी को शुभ मुहूर्त में थानापति महंत आकाश गिरि, थानापति महंत ग्वालपुरी सहित नागा संन्यासियों के नेतृत्व में बागेश्वर के लिए रवाना किया गया।महंत प्रेम गिरि महाराज ने बताया कि प्राचीन काल में पवित्र छड़ी बागेश्वर से उत्तराखंड के लिए रवाना होती थी।

MP News: संदिग्ध परिस्थिति में मिला बाघ का शव, जांच में जुटे अधिकारी

शुभ मुहूर्त पर पवित्र छड़ी रवाना होगी

महंत प्रेम गिरि महाराज ने बताया कि इस प्राचीन परंपरा का पालन करते हुए पवित्र छड़ी को बागेश्वर के लिए रवाना कर दिया गया है। जहां जूना अखाड़े के महंत शंकर गिरि, महंत पुष्कर राजगिरि द्वारा पवित्र छड़ी को सरयू और गोमती नदी के पवित्र संगम में स्नान कराया जाएगा।

इसके बाद पौराणिक बागनाथ मंदिर में पूजा अर्चना कर उत्तराखंड की यात्रा शुरू की जाएगी। महंत प्रेम गिरी ने बताया कि पवित्र छड़ी 3 से 12 अक्टूबर तक नगर भ्रमण करेगी। इस बीच पवित्र छड़ी सभी अखाड़ों, पौराणिक मंदिरों, आश्रमों व अन्य स्थानों पर पूजा अर्चना के लिए जाएगी। इसी क्रम में 13 अक्टूबर को हर की पौड़ी पर सभी अखाड़ों के प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों और नागा संन्यासियों के साथ ही श्री गंगा सभा के पदाधिकारियों की मौजूदगी में मां गंगा की पूजा-अर्चना की जाएगी। इस मौके पर दुग्धाभिषेक कर यात्रा की सफलता के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया जाएगा।

सीएम धामी को भेजा गया निमंत्रण

महंत प्रेम गिरी महाराज के अनुसार 14 अक्टूबर को शुभ मुहूर्त में पवित्र छड़ी उत्तराखंड के सभी तीर्थों के लिए रवाना होगी। पवित्र छड़ी यात्रा का उद्घाटन करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया गया है। यह छड़ी यात्रा 7 नवंबर को संपन्न होगी।

Hrithik Roshan ने अपनी गर्लफ्रेंड Saba Azad से चोरी-छुपे की शादी? सालगिरह मनाते पोस्ट किया शेयर, फैंस हुए हैरान