India News (इंडिया न्यूज), Chamoli Glacier Burst: उत्तराखंड के बद्रीनाथ और माणा गांव के पास आए हिमस्खलन में अब भी कई मजदूरों की दबे होने की खबर सामने आ रही है। सभी मजदूरों का रेस्क्यू लगातार जारी है। 57 मजदूरों में से 33 मजदूरों का रेस्क्यू कर लिया गया है। इस बचाव कार्य में आर्मी के जवानों को लगाया गया है। माणा के निकट हुए हिमस्खलन में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए जा रहे राहत एवं बचाव अभियान के क्रम में 14 अन्य श्रमिकों को भी सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand News: उत्तराखंड के माणा में फंसे श्रमिकों के लिए बचाव अभियान तेज, PM मोदी ने ली जानकारी
CM धामी ने लिया जायजा
इस हादसे में 1 मजदूर की मौत हो गई है, तो वहीं सीएम धामी कंट्रोल रूम से पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। यूपी और उत्तराखंड में मौसम में बड़ा बदल देखने को मिला है। यूपी में बारिश और उत्तराखंड में बर्फबारी की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता दें कि मोली जिले में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन का सीएम धामी ने निरीक्षण किया है। CM धामी ने चमोली जिले के माणा क्षेत्र में हिमस्खलन के बाद घटना क्षेत्र का हवाई निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने घायल मजदूरों का भी हाल जाना है। इसके बाद IT पार्क देहरादून स्थित आपदा कंट्रोल रूम के लिए रवाना होंगे।
ये भी पढ़ेंः उत्तराखंड में मौसम ने ली करवट,भारी बारिश के साथ बर्फबारी के आसार,चमोली में बढ़ा हिमस्खलन का खतरा
बचाव कार्यों को तेजी से करने के निर्देश
उत्तराखंड में माणा के निकट हुए हिमस्खलन के कारण सीमा सड़क संगठन (BRO) के फंसे श्रमिकों के लिए रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। भारतीय सेना ने 14 और श्रमिकों को रेस्क्यू कर लिया गया है। स्थिति का जायजा लेने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार शाम को आपदा नियंत्रण कक्ष का दौरा किया और अधिकारियों को बचाव कार्यों को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए हैं।