India News (इंडिया न्यूज),Uttarakhand News: उत्तराखंड में मौसम ने करवट बदल ली है। देहरादून में शनिवार सुबह से ही बारिश हो रही है। लगातार बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।

रात से लगातार बारिश

उत्तराखंड में  ठंड बढ़ने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ठंड के चलते लोग घरों में कैद रहने को मजबूर हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी हुई। बारिश और बर्फबारी से कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। वहीं, चमोली जिले में देर रात से लगातार बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है।

बदरीनाथ हाईवे यातायात

बदरीनाथ धाम में तीन फीट और हेमकुंड साहिब में चार फीट तक बर्फ जम गई है। फूलों की घाटी, रुद्रनाथ, औली, गोरसों आदि स्थानों पर भारी बर्फबारी हो रही है। औली मार्ग से कटर मशीन से बर्फ हटाई जा रही है। यहां पर्यटकों के वाहन बर्फ में फंस गए हैं। बर्फबारी के कारण चमोली-मंडल-ऊखीमठ-कुंड हाईवे, मलारी हाईवे और बदरीनाथ हाईवे यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया।

खाना और पानी के लिए तड़पते रहे लोग,मुंबई एयरपोर्ट पर 100 यात्रियों के साथ हुआ ये काम, खुलासे के बाद दंग रह गए लोग