India News (इंडिया न्यूज़),Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली। पहाड़ से मैदान तक तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे काफी ठंड बढ़ गई है। हर्षिल घाटी में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। वहीं, यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में ठंडी हवाएं चली।

हल्की बर्फबारी

आपको बता दें कि यमुनोत्री धाम से लेकर यमुना घाटी में शीतलहर जारी है। बता दें कि यहां माइनस 5 डिग्री तापमान पहुंच गया है। देर शाम यहां भी हल्की बर्फबारी हुई। उधर, आसपास की सहायक नदी, प्राकृतिक झरने जम गए हैं। गरुड़ गंगा में भी पानी भी जम गया है। वहीं, केदारनाथ में भी मौसम खराब हो गया है।

ठंड का प्रकोप बढ़ा

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चमोली जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रविवार को देर शाम बर्फबारी हुई, जबकि बदरीनाथ धाम में बूंदाबांदी होने से कड़ाके की ठंड हो रही है। बदरीनाथ में मास्टर प्लान के काम भी ठंड से प्रभावित हो रहे हैं। जिले के निचले क्षेत्रों में भी ठंड का प्रकोप बढ़ा है।

8 डिग्री दर्ज

पहाड़ों की रानी मसूरी में रविवार को सुबह तेज धूप के साथ दिन की शुरुआत हुई, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने बदल गया और शहर में ठंडी हवा के साथ घने बादल भी छा गए। इससे शहर में कड़ाके की ठंड हुई , तापमान में गिरावट दर्ज हुई। शहर में साढ़े 4 बजे अधिकतम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया।

सोशल मीडिया पर लड़का-लड़की के बीच तीन साल तक हुई बातचीत, फिर फोन पर तय की शादी, जब 150 बारातियों को लेकर दुल्हन लेने पहुंचा तो…