India News (इंडिया न्यूज),Dehradun News: दुनिया में आयुर्वेद का परचम लहराने की रणनीति उत्तराखंड की धरती पर बनेगी। विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो 2024 में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सभा का आयोजन किया जा रहा है। दुनिया के विभिन्न देशों में केंद्रीय आयुष मंत्रालय के स्तर पर स्थापित आयुष चेयर के प्रतिनिधि इस सभा में मौजूद रहेंगे और चर्चा करेंगे। इसका उद्देश्य दुनिया के सभी देशों में आयुर्वेद के व्यापक प्रचार-प्रसार की रणनीति तैयार करना है।

एआई, एक्स, फेसबुक और गूगल का नहीं हो सकेगा दुरुपयोग, महाकुंभ में श्रद्धालुओं की ऑनलाइन सुरक्षा के लिए तैयार योगी के योद्धा

देशों और प्रतिनिधियों की संख्या पर नजर

विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो 2024 में तय कार्यक्रम में तीन दिन तक अंतरराष्ट्रीय सभा आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। सभा का कार्यक्रम 12 से 14 दिसंबर तक प्रतिदिन निर्धारित किया गया है। अमेरिका, ब्रिटेन, अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इटली, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, स्वीडन, कनाडा, नीदरलैंड, पुर्तगाल, सिंगापुर जैसे देशों में स्थापित आयुष पीठों के प्रतिनिधि सभा का हिस्सा होंगे, जिनकी संख्या करीब 40 से 50 होगी।

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने जिस तरह से आयुष के प्रचार-प्रसार के लिए ब्रांड एम्बेसडर के रूप में काम किया है, उससे आयुष के लिए बेहतर माहौल बन रहा है। उत्तराखंड भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहा है। अब उत्तराखंड को विश्व आयुर्वेद कांग्रेस जैसे विश्व स्तरीय आयोजन की मेजबानी का महत्वपूर्ण अवसर मिला है।

पहला हिमालयी राज्य जहां हो रहा है आयोजन

बता दें, विश्व आयुर्वेद कांग्रेस और आरोग्य एक्सपो-2024 के दसवें संस्करण की मेजबानी कर रहे उत्तराखंड ने अपने नाम एक उपलब्धि दर्ज कर ली है। यह पहला हिमालयी राज्य है, जहां इस विश्वस्तरीय आयुर्वेद आयोजन का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन की शुरुआत साल 2022 से हो चुकी है। इसके पहले संस्करण की मेजबानी का मौका केरल के कोच्चि को मिला था। इसके बाद देश के अलग-अलग हिस्सों में इसका आयोजन हो चुका है। उत्तर भारत क्षेत्र की बात करें तो यह आयोजन अब तक सिर्फ दिल्ली में ही हुआ है। साल 2014 में परेड ग्राउंड में यह आयोजन हुआ था। इस हिसाब से दिल्ली के बाद उत्तराखंड उत्तर भारत का दूसरा राज्य बन रहा है, जहां यह आयोजन हो रहा है।

लापता लेडीज-स्त्री 2 से लेकर कल्कि-फाइटर तक, इन फिल्मों ने साल 2024 में मचाया धमाल, इस खास मूवी का नाम सुन हो जाएंगे हैरान