India News Uttarakhand(इंडिया न्यूज),Leopard Attack: बुधवार सुबह पिथौरागढ़ के सलकोट गांव में एक घर में तेंदुआ घुसने से तीन महिलाओं पर हमला कर दिया। सभी महिलाओं का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब पांच बजे एक घर में तेंदुआ घुस आया।
तीन महिलाएं घायल
तेंदुए ने पद्मा देवी (50) पत्नी कृष्ण राम, कस्तूरा देवी (40) पत्नी जीवन लाल और मीना देवी (30) पत्नी फकीर राम पर हमला कर घायल कर दिया। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग शोर मचाते हुए जंगल की ओर दौड़े। तीनों महिलाओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Ramnagar News: कई युवक किशोरी से बनाते थे अवैध संबंध, अब हो गया बड़ा कांड!
वन विभाग की टीम ने किया निरीक्षण
सूचना मिलने पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य वीरेंद्र बोहरा ने जिला समर्थकों से बात कर सलाह ली। आतंकी हमले की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम ने गांव का निरीक्षण किया। इस घटना से ग्रामीण डरे हुए हैं।
Akhilesh Yadav: ‘न कटेंगे, न बंटेंगे, पीडीए के संग रहेंगे’, CM योगी के नारे पर सपा ने किया पलटवार