India News (इंडिया न्यूज), Nainital Crime News: सरोवर नगरी नैनीताल से मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। यहां बीती रात शहर की सबसे पुरानी मल्लीताल गौशाला में बंधी बछिया के पांव बांधकर उसके साथ कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया, जिससे छोटी बछिया बुरी तरह घायल हो गई।
गौशाला का ताला तोड़कर घटना को दिया अंजाम
एक ओर आज मौनी अमावस्या है और इस दिन हिन्दू मान्यता में गौ ग्रास का बड़ा महत्व माना जाता है। आज सुबह से गौ ग्रास देने आ रहे लोगों को जब इस घटना की जानकारी मिली तो वे दुखी हो उठे। लोग समाज विरोधियों के इस कृत्य से शर्म महसूस कर रहे हैं। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि ये कुकर्म गौशाला का ताला तोड़कर किया गया है।
Stampede in Mahakumbh: महाकुंभ हादसे के बाद सीएम योगी का मरीजों को लेकर सख्त आदेश | India News
नशेड़ियों का जमावड़ा
गौशाला में गाय पालने वाले स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कृत्य के लिए नशा करने वाले लोग ही शामिल हो सकते हैं, क्योंकि अक्सर यहां आसपास नशेड़ियों का जमावड़ा लगा रहता है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही मल्लीताल थाने से पुलिस सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग गौशाला पहुंचे।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस आसपास के CCTV कैमरे और अन्य साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध लोगों की पहचान करने में जुटी हुई है। इस घटना की सूचना मिलने पर नैनीताल की नव निर्वाचित नगर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल भी मौके पर पहुंची और पशु चिकित्सक से घटना की कानूनी दृष्टि से जांच की मांग की, ताकि आरोपियों को कड़ी सजा मिल सके।
महाकुंभ में भगदड़ के बाद प्रयागराज जाने वाले कई रास्तों को किया बंद, देखें लिस्ट
अरोपियों को जल्द करें गिरफ्तार, वरना…
स्थानीय लोगों ने पुलिस से मांग की है कि 48 घंटे के अंदर ऐसे कुकर्म करने वाले को पकड़ा जाए। नही तो आंदोलन किया जाएगा। हिंदूवादी नेता विवेक वर्मा ने कहा कि यह घटना अत्यंत शर्मनाक है। वो आरोपियों को सजा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी, महासचिव त्रिभुवन फर्त्याल, राजेश वर्मा समेत पूर्व सभासद मोहन सिंह नेगी, मनोज जोशी, रोहित गौड़, कैलाश मिश्रा सहित कई अन्य लोग भी मौजूद हैं।