India News (इंडिया न्यूज), Uttarakhand News: उत्तराखंड में कैबिनेट मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल के पक्ष में आई एक महिला के साथ विरोधियों द्वारा हाथापाई की घटना सामने आई है। यह घटना मंत्री के निजी आवास के पास उस समय हुई जब विरोधी उनके बयान को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे थे। महिला ने मंत्री की तस्वीर पर पोती जा रही कालिक का विरोध किया और मंत्री के समर्थन में आवाज उठाई। इसके बाद विरोधियों ने इस महिला को घेर लिया और हाथापाई शुरू कर दी, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

Sasaram News: खेत में मिला 15 बोरी अमोनियम नाइट्रेट, पुलिस ने देखा तो उड़े होश, आरोपियों की प्लानिंग जान हो जाएंगे हैरान

मामले में पुलिस ने बताया

पुलिस ने महिला को स्थिति से बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तभी एक अन्य महिला ने सफेद कपड़े पहनी महिला को मारना शुरू कर दिया। पुलिस ने बीच बचाव किया, जिससे मामला शांत हुआ। इस घटना के बाद मंत्री के पक्ष में आई महिला की पहचान अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। हालांकि, महिला कैमरे के सामने यह कहती हुई नजर आई कि “जातिवाद के मुद्दे पर शहर में क्या तुम लोग दंगा कराओगे?”

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

इस वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही विभिन्न प्रकार के कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं। घटना के बाद विरोधी समूह ने कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल का पुतला जलाया और विरोध प्रदर्शन करते हुए वापस लौट गए। इस दौरान एक अन्य महिला को भी विरोधियों ने पकड़ लिया और आरोप लगाया कि वह सफेद कपड़े पहनी महिला के साथ आई थी। हालांकि, महिला ने खुद को इससे अलग बताते हुए कहा कि वह बस बाजार जा रही थी और उससे इस घटना का कोई संबंध नहीं है।

Haridwar News: ये कैसा चोर! जलती लाश से हड्डियां चुरा ले गया, जब पोल खुली तो फटी रह गई सबकी आंखें